नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस ओटीटी 2 को काफी हाई टीआरपी मिली थी जिसके बाद हर कोई तीसरे सीजन का इंतजार कर रहा था।अब जल्द ही मेकर्स बिग बॉस ओटीटी-3 लाने वाले हैं। इसकी प्रीमियर डेट भी सामने आ गई है लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
15 मई से होगा प्रीमियर
बिग बॉस ओटीटी-3 15 मई से शुरू होगा। शो के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि मेकर्स इस समय शो में हिस्सा लेने के लिए मशहूर सेलिब्रिटीज से फीस को लेकर चर्चा कर रहे हैं। दलजीत कौर, शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को बिग बॉस ओटीटी-3 के लिए चुना गया है। शहजादा और प्रतीक्षा कुछ दिनों पहले ये रिश्ता क्या कहलाता है से बाहर हो गए थे। उन पर दुर्व्यवहार का आरोप है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस सना सईद को भी शो में हिस्सा लेने के लिए अप्रोच किया गया है। अब बस मेकर्स की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। सना ने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी। फिल्म ‘कुछ-कुछ होता है’ में उन्होंने शाहरुख खान की बेटी अंजलि का किरदार निभाया था।
एल्विश यादव ने जीता था पिछला सीजन
बिग बॉस ओटीटी के पिछले सीजन में यूट्यूबर एल्विश यादव विजेता रहे थे। उस वक्त अभिषेक मल्हान फर्स्ट रनर अप और मनीषा रानी सेकेंड रनर अप बनी थीं। एल्विश यादव ने वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में प्रवेश किया था। बिग बॉस के इतिहास में यह पहली बार है कि किसी वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी ने शो जीता है। एल्विश यादव ने अपनी ट्रॉफी अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी को समर्पित की थी। वहीं, अब इस अब भी मेकर्स को यहीं उम्मीद है की पिछली बार की तरह इस बार भी शो की टीआरपी में चार चांद लगेगा।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:




