back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आसिम रियाज ने रोहित शेट्टी के साथ की बदतमीजी, कुशाल टंडन हुए आग बबूला बोले – ये मेरे सामने किया होता

रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' में आसिम रियाज का बिहेवियर हर किसी को हैरान कर रहा है। आसिम ने रोहित शेट्टी के साथ बदतमीजी की है जिसके बाद कुशाल टंडन आग बबूला हो गए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का लेटेस्ट एपिसोड लोगों को हैरान कर रहा है जिसमें आसिम रियाज रोहित शेट्टी के साथ बदतमीजी करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि, एपिसोड में असिम रियाज की लड़ाई सिर्फ अभिषेक कुमार से ही नहीं बल्कि रोहित शेट्टी से भी उनकी अनबन हुई है। इस एपिसोड को देखने के बाद से ही सोशल मीडिया पर आसिम को काफी ट्रोल किया जा रहा है। इतना ही नहीं आसिम के इस बर्ताव पर कुशाल टंडन ने भी गुस्सा जाहिर किया है।

https://twitter.com/KushalT2803/status/1817875054761496772

कुशाल टंडन का गुस्सा 


सोशल मीडिया पर रोहित शेट्टी के साथ आसिम के इस बर्ताव को लेकर तरह-तरह की बातें चल रही है। वहीं एक्टर कुशाल टंडन ने लिखा है, ‘काश यह मेरे सामने ऐसा करते इन्हें मदद की जरूरत है। शोहरत क्या शोहरत ब्रो। एक बिग बॉस? और क्या गाड़ियां ये फ्लॉन्ट कर रहे हैं। सेकेंड हैंड गाड़ी? कितना पैसा है बे? बैंक डिटेल शेयर करना। रोहित सर को हैट्स ऑफ जिन्होंने इस इंसान को झेला, उनके लिए बहुत रिस्पेक्ट है।’

अरिजीत जो का रिएक्शन 


अरिजीत जो खतरों के खिलाड़ी शो का हिस्सा रह चुके हैं उन्होंने इस एपिसोड के लिए अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा, ‘मैंने पिछले साल ही ‘खतरों के खिलाड़ी’ किया था और शो में मैंने अपने लाइफ के बेस्ट मोमेंट को इंजॉय किया। यह एक स्टंट शो है बिग बॉस नहीं, काश यह मेरे सीजन में होते। पता नहीं रोहित सर ने इस पागल को कैसे सहा है।’

एपिसोड में मचा था बवाल 


‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में एक से बढ़कर एक दमदार खिलाड़ी हैं। इस सीजन का यह पहला ऐसा एपिसोड है जब स्टंट ना कर पाने पर आसिम गुस्सा होने लगे और उन्होंने दावा किया की स्टंट को कोई नहीं कर सकता। इतना ही नहीं उन्होंने इस स्टंट की सेफ्टी पर भी सवाल खड़े किए हैं। सेफ्टी को लेकर रोहित शेट्टी ने कहा कि इस स्टंट को सबसे पहले टीम से कराया जाता है। इसके बाद आसिम कहते हैं अगर इस स्टंट को कोई कर दे तो मैं शो के लिए पैसे नहीं लूंगा। जब आसिम का बर्ताव हद से बाहर होने लगता है तो रोहित शेट्टी कहते हैं की चुप हो जा वरना पटक दूंगा।


अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने पिछले दो दशक में एक से बढ़कर एक एंटरटेनिंग फिल्में दी हैं। उनकी फिल्मों में...
spot_img

Latest Stories

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...

फिल्म Dhurandhar ने बदली Sara Arjun की किस्मत, हसीना ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सारा अर्जुन (Sara Arjun) फिल्म...

छोटे मामलों में अब नहीं होगी जेल नहीं: जानिए क्या है जन विश्वास बिल… जो लोकसभा में हुआ पेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की कानूनी व्यवस्था को आसान...

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵