back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे आशुतोष राणा! एक्‍टर ने महाराज को सुनाया शिव तांडव, वीडियो वायरल

बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा ने हाल ही प्रेमानंद महाराज के दरबार में पहुंचे। इस मुलाकात का वीडियो खूद वायरल हो रहा है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा ने भेंट की। इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा मथुरा स्थित प्रेमानंद महाराज के दरबार में आशीर्वाद लेने पहुंचे, इस मुलाकात के बाद दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महाराज एक्टर को जीवन जीने का मकसद बताते दिखे। महाराज के पास राजनेता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्‍स ओर क्रिकेट जगत की महान हस्‍तियां शिरकत कर चुकी हैं। धर्म और मोटिवेशनल स्‍पीकर के तौर पर प्रवचन देने वाले प्रेमानंद महाराज आए दिन चर्चा में बने रहते हैं

प्रेमानंद महाराज से आशुतोष राणा ने भेंट की

वायरल वीडियो में प्रेमानंद महाराज से बॉलीवुड एक्‍टर आशुतोष राणा मुलाकात करते दिखाई दे रहे हैं। दरबार में पहुंचते ही सबसे पहले एक्‍टर महाराज का हाल जानते हैं और फिर उन्हें अपने बारे में बताते हैं। जिसके बाद आशुतोष कहते हुए नजर आ रहे है कि, महाराज रोज नियमित रुप से हमारे बीवी बच्चे भी सत्संग का आनंद लेते हैं। काफी देर तक दोनों के बीच में बातचीत होती है, एक्‍टर महाराज के मुरीद हो जाते हैं और कहते हैं कि, काफी वक्त से आपको सामने से देखने की इच्छा थी और वो पूरी हो गई।

[EMBED]

महाराज ने एक्‍टर को दी सलाह 

मुलाकात के दौरान प्रेमानंद महाराज एक्‍टर आशुतोष राणा से कहते है कि, जीवन जीने के लिए शरीर का स्वस्थ रहना भी बहुत जरूरी है और उसके साथ मन भी स्वस्थ होना चाहिए। अगर मन स्वस्थ नहीं है तो शरीर को स्वस्थ होने का कोई फायदा नहीं है। जिसके बाद आशुतोष महाराज से कहते है कि, महाराज आप तो फिर पूरी तरह से स्वस्थ ही हो। जिसके बाद प्रेमानंद महाराज जोर से हंस पड़ते हैं। इस भेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिस लोग काफी पसंद कर रहे और प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

माथे पर चंदन, गले में कंठी: वृंदावन आश्रम में अनुष्का-विराट ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Anushka Sharma और Virat Kohli एक बार फिर अपने आध्यात्मिक दौरे को लेकर चर्चा में हैं। सोमवार सुबह यह जोड़ी वृंदावन...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...