नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। टाइगर श्रॉफ का जन्म 2 मार्च 1990 में मुंबई में हुआ था। वह बॉलीवुड के जैकी दादा यानी जैकी श्रॉफ के बेटे हैं। टाइगर श्रॉफ अपनी एक्टिंग के लिए ही नहीं बल्कि अपने एक्शन और डांस के लिए भी फेमस हैं। टाइगर श्रॉफ का असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है, लेकिन उन्हें फिल्मी दुनिया में टाइगर के नाम से बुलाया जाता है। टाइगर श्रॉफ की फिल्मों में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलता है इसकी एकमात्र वजह उनकी मार्शल आर्ट ट्रेनिंग है।
छोटी उम्र से ही लेते थे ट्रेनिंग
टाइगर श्रॉफ ने छोटी उम्र से ही मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग शुरू करती थी। जब एक्टर 14 साल के थे तब से ही वह मार्शल आर्ट की प्रेक्टिस किया करते थे। इतना ही नहीं टाइगर श्रॉफ ताइक्वांडो में फिफ्थ डिग्री ब्लैक बेल्ट पा चुके हैं। एक्टर ने 2014 में फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने बागी, ए फ्लाइंग जट, बागी 3, स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2 , वॉर 2 जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।
इन दो लोगों से मिली मार्शल आर्ट की इंस्पिरेशन
टाइगर श्रॉफ की किसी भी फिल्म में एक्शन खूब नजर आता है। एक्टर का हर एक स्टंट और मारधाड़ लोगों को बहुत इंप्रेस करता है। बता दें कि, टाइगर श्रॉफ ने मार्शल आर्ट की इंस्पिरेशन बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और जैकी चैन से ली है। एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, ‘मैं बचपन से एक्शन करता आया हूं। बचपन से अक्षय सर, जैकी चेन की फिल्में देखकर सीखा है। यह मेरे लिए नशा है।’
टाइगर श्रॉफ की पसंदीदा एक्शन मूवी
टाइगर श्रॉफ को एक्शन करना बहुत पसंद है इसलिए उनकी सबसे पसंदीदा एक्शन फिल्म युद्ध है। एक्टर ने एक इंटरव्यू में अपनी पसंदीदा फिल्म को लेकर कहा, ‘मेरी पसंदीदा हिंदी एक्शन फिल्म युद्ध थी, जिसमें मेरे पिता जैकी श्रॉफ थे। अक्षय सर के स्टंट का भी मैं फैन हूं। मुझे फ्लाइट में बैठने का फोबिया है। खिलाड़ी 420 मूवी में वे प्लेन के विंग्स पर खड़े थे और स्टंट कर रहे थे। उनसे काफी कुछ सीखने का मौका मिला है।’ टाइगर श्रॉफ सबसे बेहतरीन स्टंट उसे मानते हैं जिसमें खुद को या किसी दूसरे को चोट ना लगे।
टाइगर श्रॉफ का वर्क फ्रंट
साल 2024 में टाइगर श्रॉफ फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आए थे। हालांकि, एक्टर की यह फिल्म फ्लॉप रही थी। इसके अलावा वह कॉप यूनिवर्स की सिंघम अगेन में भी नजर आ चुके हैं। अब साल 2025 में एक्टर की फिल्म ‘बागी 4’ रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को रिलीज होगी।





