back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 19: शो से बाहर आते ही कुनिका ने फरहाना को बताया विनर, धर्मेंद्र को याद कर नम हुईं आंखें

कुनिका सदानंद ने बिग बॉस 19 की विनर के रूप में फरहाना भट्ट का नाम लिया। इंटरव्यू में उन्होंने दिवंगत धर्मेंद्र को याद कर भावुक बातें साझा कीं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ‘बिग बॉस 19’ का सफर अब हर हफ्ते नया मोड़ ले रहा है। इसी बीच शो की कंटेस्टेंट रहीं कुनिका सदानंद घर से बेघर होकर बाहर आ चुकी हैं। बाहर आते ही उन्होंने मीडिया से खुलकर बातचीत की और बताया कि इस सीजन वह किसे ट्रॉफी जीतते हुए देखना चाहती हैं। इंटरव्यू के दौरान वह दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को याद करते हुए भावुक भी हो गईं।

कुनिका ने लिया विनर का नाम

एविक्शन के बाद दिए इंटरव्यू में कुनिका ने साफ कहा कि इस बार ‘बिग बॉस 19’ की ट्रॉफी जिस कंटेस्टेंट को मिल सकती है, वह हैं फरहाना भट्ट। उनका कहना है कि फरहाना में खेल को समझने की क्षमता है, वह मजबूत दिमाग से खेल रही हैं और लगातार खुद को साबित कर रही हैं। इसलिए उन्हें लगता है कि फरहाना खिताब की सबसे प्रबल दावेदार हैं।उन्होंने यह भी कहा कि शहबाज पर बहन शहनाज गिल की सफलता का दबाव साफ दिखता है। इसी कारण वह शहबाज को जल्द फिल्मों में देखना चाहती हैं-खासतौर पर कॉमेडी रोल्स में, जहां उनका नेचुरल टाइमिंग खूब जमती है।

धर्मेंद्र को याद कर छलके जज्बात

बातचीत के दौरान जैसे ही धर्मेंद्र का जिक्र आया, कुनिका की आवाज भावुक हो गई। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र ऐसे स्टार थे, जो हर पीढ़ी के कलाकारों से आसानी से घुलमिल जाते थे। उनकी शायरी, सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता और उनके जमीन से जुड़े रहने का अंदाज़ नई पीढ़ी को भी उनसे जोड़ देता था। कुनिका ने कहा कि उन्हें सुकून है कि जाने से पहले धर्मेंद्र ने अपने बेटे बॉबी देओल की दोबारा मिली शानदार सफलता देख ली। उन्होंने दिल से श्रद्धांजलि देते हुए कहा-दुनिया से शांतिपूर्वक जाना बेहतर है, बजाय किसी पर निर्भर रहकर जाने के।

धर्मेंद्र संग काम का अनुभव साझा किया

कुनिका ने बताया कि उन्हें धर्मेंद्र के साथ तीन फिल्मों में काम करने का सम्मान मिला था। इनमें हिट फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ और उनकी आखिरी फिल्म ‘दुश्मन देवता’ भी शामिल हैं। पुराने दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि नए कलाकार धर्मेंद्र की उम्र और अनुभव का इतना सम्मान करते थे कि उनके सामने बैठने में भी झिझकते थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) की मां गरिमा मल्होत्रा का 94 साल की उम्र में निधन...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵