back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bad Newz Collection: पहले दिन फिल्म बैड न्यूज ने दी बड़ी गुड न्यूज, ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन

विक्की कौशल की फिल्म बेड न्यूज ने पहले दिन शानदार कलेक्शन किया है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने छप्पर फाड़ कमाई की है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘बैड न्यूज’ ने ओपनिंग डे पर जमकर कमाई की है। ‘बैड न्यूज़‘ थिएटर में 19 जुलाई को रिलीज हुई थी। फिल्म को क्रिटिक्स और लोगों से काफी अच्छे रिव्यू मिले हैं। फैंस फिल्म के स्टार कास्ट की जमकर तारीफ कर रहे हैं जिन्होंने फिल्म में सुपर हिट एक्टिंग की है। इसी बीच फिल्म ‘बैड न्यूज’ के पहले दिन का कलेक्शन सामने आया है जो काफी शानदार है। फिल्म ने अपने पहले ही दिन करोड़ों रुपए की कमाई की है।

पहले दिन का कलेक्शन

फिल्म ‘बैड न्यूज़’ थिएटर में आने के साथ ही पहले दिन जबरदस्त कमाई कर चुकी है। फिल्म की चर्चा तो तब से शुरू है जब से फिल्म का ट्रेलर और गाना ‘तौबा तौबा’ रिलीज हुआ है। फिल्म का ट्रिगर प्वाइंट भी यही रहा है जिसने फैंस को थिएटर तक खींचा है। फिल्म ‘बैड न्यूज’ के पहले दिन का कलेक्शन 8.50 करोड़ रूपए रहा है। ओपनिंग डे की कमाई के बाद अब वीकेंड पर फिल्म से खास उम्मीदें हैं।

विक्की कौशल और तृप्ति का रोमांस

फिल्म ‘बैड न्यूज़’ में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा नेहा धूपिया और शीबा चड्ढा भी फिल्म में मस्ती करते नजर आएंगे। फिल्म ‘बैड न्यूज़’ को आनंद तिवारी ने डायरेक्ट किया है इन सितारों के साथ उनकी यह पहली फिल्म है। इसके अलावा फिल्म में जो सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है वह है विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी का रोमांस। 

विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी फिल्म

फिल्म ‘बैड न्यूज़’ विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। वहीं, इस समय थिएटर में फिल्म सरफिरा, इंडियन 2, कल्कि जैसी सुपरहिट फिल्में लगी हुई है, लेकिन उनके बीच बैड न्यूज़ सारी तारीफ बटोर रही है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' कानूनी लड़ाई, प्रोपेगैंडा के आरोपों और राजनीतिक विरोध के बाद 27 फरवरी, 2026 को...
spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵