back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फुल पैसा वसूल है विक्की कौशल की फिल्म बैड न्यूज़, लोगों को खूब आ रही पसंद

एक्टर विक्की कौशल की फिल्म 'बैड न्यूज़' गुड न्यूज़ में बदलने वाली है। एक्टर की फिल्म का ट्रेलर और फिल्म का 'तौबा तौबा' गाना सुपरहिट रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म ‘बैड न्यूज़’ में विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी कमाल की एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं। दोनों सितारों के पिछले प्रोजेक्ट्स भी सुपरहिट रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर पहले ही आ चुका है जिसके बाद विक्की कौशल और तृप्ति फैंस के बीच छा गए हैं। इस तरह से फिल्म की एडवांस बुकिंग की बात करें तो विक्की कौशल की फिल्म ‘उरी’ की तरह ही उनके खाते में अच्छा खासा कलेक्शन जाने वाला है।

एडवांस बुकिंग का कलेक्शन

फिल्म ‘बैड न्यूज़’ के ट्रेलर में विक्की कौशल और तृप्ति की केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आ रही है। फिल्म के ‘तौबा तौबा’ गाने पर फैंस खूब झूम रहे हैं। इसके बाद फिल्म का गाना ‘जानम’ को भी फैंस खूब इंजॉय कर रहे हैं। फिल्म की ओवरऑल बुकिंग देखी जाए तो अभी तक 94 हजार एडवांस टिकट बुक हो चुके हैं। इस एडवांस बुकिंग में फिल्म ने अभी तक 2.64 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

थिएटर में बढ़ेगी लोगों की भीड़

विक्की कौशल की पिछली फिल्म ‘सैम बहादुर’ की बात करें, तो फिल्म की एडवांस बुकिंग 51 हजार हुई थी। फिल्म के पहले दिन की कमाई भी 5.75 करोड़ रूपए रही। लोगों को एंटरटेनमेंट और कॉमेडी बहुत पसंद है जो फैंस को थिएटर तक खींच लाता है। इसी तरह से फिल्म ‘बैड न्यूज़’ भी एंटरटेनिंग और फुल ऑफ कॉमेडी से भरी हुई है। इस फिल्म का टॉपिक भी काफी दिलचस्प है जो थिएटर में लोगों की भीड़ बढ़ा देगा। 

करियर की बड़ी ओपनिंग फिल्म

साल 2019 में आई फिल्म ‘उरी’ विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म रही है। फिल्म ‘बैड न्यूज़’ की एडवांस बुकिंग और लोगों की एक्साइटमेंट देखकर पता चलता है कि यह फिल्म 7 से 8 करोड़ रुपए की रेंज से ओपनिंग कर सकती है। फिल्म के रिव्यू की बात करें तो काफी पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस धमाका: शाहिद-विशाल की जोड़ी ने 14 दिन में कमाए 61 करोड़, दर्शक हुए दिवाने

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की चौथी सहयोगी फिल्म 'ओ रोमियो' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ के पहले हफ्ते से ही...
spot_img

Latest Stories

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...