नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल अपनी फिल्म ‘बैड न्यूज़’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर अपनी फिल्म के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। बता दें कि, इस फिल्म के गाने भी रिलीज हो चुके हैं। हालांकि, फैंस को फिल्म रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन सेंसर बोर्ड ने बड़ा झटका दिया है। फिल्म में विकी कौशल और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का गाना और ट्रेलर दोनों ही सुपरहिट रहा है।
रोमांटिक सीन में बदलाव
फिल्म ‘बेड न्यूज़’ के रिलीज होने से पहले ही सेंसर बोर्ड ने फिल्म से कई सीन काट दिए हैं। फिल्म के तीन सीन में सेंसर बोर्ड ने सुधार किया है। सेंसर बोर्ड ने 27 सेकंड के सीन में बदलाव किया है। फिल्म ‘बैड न्यूज़’ का गाना ‘जानम’ में विकी कौशल और तृप्ति का रोमांटिक सीन था जिसमें बदलाव हुआ है।
फिल्म को मिला U/A सर्टिफिकेट
सेंसर बोर्ड में डिस्क्लेमर सीन को भी पूरी तरह से बदल दिया है। फिल्म में हल्के-फुल्के बदलाव करने के बाद यह फिल्म टोटल 2 घंटे 22 मिनट की हो गई है। बता दें कि, सेंसर बोर्ड की तरफ से फिल्म ‘बेड न्यूज़’ को U/A सर्टिफिकेट भी दे दिया गया है।
कब रिलीज होगी फिल्म
विकी कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘बैड न्यूज़’ 19 जुलाई को रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म को आनंद तिवारी ने डायरेक्ट किया है और अमृतपाल सिंह बिंद्रा, करण जौहर और पूर्व मेहता फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





