back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खत्म होने जा रहा भारती सिंह का शो Laughter Chefs 2, विनर बनेगी ये जोड़ी

कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 2' फिनाले वीक में आ गया है। वहीं इशू के विनर की भी खबर सामने आ गई है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भारती सिंह का कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है तो वहीं इसका पहला सीजन भी काफी हिट रहा। अब दूसरा सीजन भी खत्म होने जा रहा है ये इसका फिनाले वीक चल रहा है। छोटे पर्दे के तमाम फेमस स्टार्स ‘लाफ्टर शेफ 2’ में कॉमेडी के साथ कुकिंग का हुनर दिखाते नजर आए हैं। अब इसके विनर का भी खुलासा हो गया है तो चलिए उसके बारे में आपको बताते हैं।

ये जोड़ी बनी लाफ्टर शेफ 2′ की विनर

फिनाले के नजदीक आते ही ‘लाफ्टर शेफ 2’ की चर्चा तेज हो गई है, हर कोई ये जानने के लिए बेताब है कि दूसरे सीजन की ट्रॉफी कौन जीतता है। इस बीच इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट वायरल हो ही है, जिसमें ‘लाफ्टर शेफ 2’ के विनर का नाम लीक हो गया है। बिग बॉस ताजा खबर पेज ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें इस शो का विनर का नाम रिवील किया है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, अली गोनी और रीम शेख इस सीजन के विनर बने हैं। खास बात ये है कि अली गोनी दूसरी बार शो के विनर बन गए हैं, पहली बार उनकी जोड़ी राहुल वैद्य के साथ बनी थी।

आपको बता दें अली गोनी और रीम शेख की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। दोनों ने कुकिंग के साथ दर्शकों को काफी ज्यादा एंटरटेन किया और अब रिपोर्ट के अनुसार इस जोड़ी ने ट्राफी अपने नाम की है।

फर्स्ट और सेकंड रनर-अप बनी ये जोड़ियां

अली गोनी और रीम शेख के नाम ‘लाफ्टर शेफ 2’ की ट्रॉफी हो गई है और इस जोड़ी ने बाकी सभी को पीछे छोड़ दिया है, जबकि इन दोनों ने ही वाइल्ड कार्ड एंट्री मारी थी। शो के फर्स्ट रनर-अप एल्विश यादव और करण कुंद्रा और सेकंड रनर-अप रुबीना दिलैक और राहुल वैद्य बने हैं।

आपको बता दें कि इस शो को होस्ट भारती सिंह कर रही हैं और शो में रुबीना दिलैक, एल्विश यादव, निया शर्मा, अंकिता लोखंडे, अली गोनी, रीम शेख और करण कुंद्रा जैसे तमाम स्टार्स बतौर कंटेस्टेंट नजर आए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: चौकीदारी से करोड़ों की शान तक, गुरमीत चौधरी का दमदार सफर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता Gurmeet Choudhary आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 22 फरवरी 1984 को बिहार के भागलपुर में जन्मे गुरमीत का...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...