back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू-कश्मीर: एसीबी ने अनंतनाग में रिश्वत लेने के आरोप में सरपंच को किया गिरफ्तार

श्रीनगर, 16 फरवरी (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 6,500 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में एक सरपंच को गिरफ्तार किया। एसीबी के एक बयान में कहा गया है, भ्रष्टाचार विरोधी निकाय को एक शिकायत मिली थी, जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि गुलाम कादिर कुमार की पत्नी और अनंतनाग जिले के कुल्हचोहर गांव निवासी सरपंच हाफिजा बेगम ने मनरेगा, 14 एफसी और एसबीएम के तहत निष्पादित कार्यों से संबंधित कार्य फाइलों को शांगस प्रखंड विकास अधिकारी के कार्यालय के माध्यम से स्वीकृत करने की एवज में 6,500 रुपये की कथित रिश्वत की मांग की। बयान के अनुसार, शिकायत मिलने पर, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत प्रथम ²ष्टया अपराध पाया गया। नतीजतन, एफआईआर संख्या 03/2022 के तहत पी/एस एसीबी अनंतनाग में मामला दर्ज किया गया। एसीबी के एक बयान में कहा गया है, बाद में, एक एसीबी टीम का गठन किया गया। टीम ने हफीजा बेगम को शिकायतकर्ता से कथित तौर पर 6,500 रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए पकड़ा। एसीबी की टीम ने सरपंच को हिरासत में ले लिया है। एसीबी ने कहा, स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में उनके पास से रिश्वत के पैसे भी बरामद किए गए हैं। मामले की आगे की जांच जारी है। –आईएएनएस एकेके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...