back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर छा रही है भूल भुलैया 3, मंडे को हुई शानदार कमाई

भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रिलीज का पहला हफ्ता काफी शानदार रहा है सोमवार के दिन फिल्म ने अच्छी कमाई की।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बनाए हुए है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म में Kartik Aryan रूप बाबा के किरदार से लोगों का दिल जीत रहे हैं। सोमवार के दिन ‘भूल भुलैया 3’ का कलेक्शन काफी बेहतरीन रहा है।

थिएटर में लगी लोगों की भीड़

फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ हर दिन दर्शकों की भीड़ को इकट्ठा कर रही है चौथे दिन भी फिल्म को देखने के लिए लोग सिनेमा घर पहुंचे। इससे पहले भी फिल्म के दो पार्ट में लोगों का खूब मनोरंजन किया गया था जिसकी सफलता के बाद ‘भूल भुलैया’ की फ्रेंचाइजी को बड़ी सक्सेस मिली। बता दें कि, नवंबर 2024 को भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन ये दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई थी।

सिंघम के साथ भिड़ी थी फिल्म 

ओपनिंग डे से लेकर अभी तक फिल्म ‘सिंघम अगेन’ भूल भुलैया 3 से कुछ ही अंतर से आगे चल रही है, लेकिन किसी फिल्म को नुकसान नहीं है। यह पहला हफ्ता है जब ‘भूल भुलैया 3’ अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ से स्ट्रगल कर रही है। आने वाले बाकी हफ्तों में आंकड़ा फिल्म को आगे भी पहुंचा सकता है। एक बड़ी कंपटीशन के बावजूद भी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ लोगों की भीड़ को थिएटर तक खींचने में कामयाब है।

रिलीज के चौथे दिन शानदार कमाई 

अनीस बज्मी की फिल्म भूल भुलैया 3 रिलीज के दिन से ही अच्छी परफॉर्मेंस दे रही है। वहीं, आज सोमवार के दिन फिल्म का कलेक्शन 14.47 करोड़ रहा है। पहले दिन से लेकर अब तक फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा 120.47 करोड़ तक पहुंच गया है।

लोगों को भाई फिल्म की स्टार कास्ट 

फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में हर एक किरदार लोगों को बहुत पसंद आया है। इसमें कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन, तृप्ति डिमरी जैसे दमदार किरदार हैं। फिल्में लोगों को कॉमेडी और रहस्य का फूल डोज मिला है, जो हंसते और डराने के लिए काफी रहा।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...