back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Big Boss 17: बिग बाॅस में मुनव्वर फारुकी अचानक हुए इमोनेशनल, बेटे को याद कर फूटफूट कर रो पड़े काॅमेडियन

बिग बाॅस के हाल ही में जारी हुए प्रोमो में मुनव्वर फारुकी रोते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं उनको रोते हुए नील ने चुप कराने का प्रयास किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | टीवी के फेमस रियलटी शो बिग बाॅस खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वहीं इस शो को शुरु हुए एक हफ्ता हो चुका है। लेकिन शो में कुछ न कुछ हंगामा देखने को मिलता है। हाल ही में ही वीकेंड का वार हुआ था, जिसमें ईशा मालवीय की सलमान खान ने जमकर क्लास लगाई। इस शो में मनारा चोपड़ा और मुनव्वर फारुकी भी एक साथ लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। वे अपनी शायरी से दर्शकों को खूब मनोरंजन कर रहे हैं। हाल ही में बिग बाॅस का एक वीडियो सामने आया, जिसमें मुनव्वर फारुकी अपने बेटे को याद करने के बाद रोते हुए नजर आ रहे हैं।

मुनव्वर ने नील भट्ट से शेयर की दिल की बात

बिग बाॅस में वे अपने दिल की बात नील भट्ट के साथ शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। वे वीडियो में बेटे को याद करते हुए कह रहे हैं। “मेरा एक बेटा है, जो पांच साल का है। मैं पहले उसे फोन करता था, लेकिन 6 महीने पहले वह मेरे पास नहीं आया तो आखिरकार मुझे समझ आया कि मैं क्या मिस कर रहा था। अभी जो पिछले तीन- चार महीने गुजरे हैं, उससे मैं इतना कनेक्ट हो गया हूं। मुझे उसकी याद आ रही है। वैसे तो हरदम मेरे साथ है, जो मुझे अलग ही तरीके से हिट हो रहा है।”

वीडियो में रोते हुए आए नजर

मुनव्वर फारुकी वीडियो में रोते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में नील भट्ट और अभिषेक कुमार उनको चुप कराने की कोशिश कर रहे हैं। मुनव्वर के कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी कंगना रनौत के शो लॉकअप में विनर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी शादी के बारे में बातें शेयर की। उन्होंने बताया था कि उनका बेटा है। उनकी बीवी के साथ तलाक का केस जारी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

Bigg Boss 19 : अब होगा असली ड्रामा! फेमस क्रिकेटर की बहन की वाइल्ड कार्ड एंट्री से बदलेगा शो का माहौल

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । 'बिग बॉस 19' को लेकर ऑडियंस की उत्सुकता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। शो अब अपने छठे हफ्ते...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...