back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बॉलीवुड अभिनेता मनोज कुमार की 87 साल की उम्र में निधन, मुंबई की कोकिलाबेन अस्पताल में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मनोज कुमार का निधन हो गया है। एक्टर ने 87 साल की उम्र में मुंबई की कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांस ली।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड इंडस्ड्री से एक दुखद खबर सामने आई है। हिंदी फिल्म के दिग्गज अभिनेता और फिल्ममेकर मनोज कुमार का निधन हो गया है। एक्टर ने 78 साल की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली है। इस दुखद खबर के आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता ने 87 साल की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांस ली है। जाहिर है कि मनोज कुमार को इंडस्ट्री में उनकी देशभक्ति के लिए जाना जाता था। उनके फैंस उन्हें ‘भारत कुमार’ के नाम से पहचानते थे। 

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। मनोज कुमार ने अपने फिल्मी करियर में ‘क्रांति’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘वो कौन थी’ और ‘उपकार’ जैसी बेहतरीन फिल्में की थीं। उनके निधन पर फैंस दुखी है। और इस दिग्गज अभिनेता को उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

अशोक पंडित ने दी श्रद्धांजलि

अभिनेता मनोज कुमार के 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस दुख की घड़ी में फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कुमार के निधन पर दुख व्यक्त किया है। एक मीडिया चैनल से उन्होंने कहा, ‘फिल्म जगत के महान दादा फाल्के पुरस्कार विजेता, हमारे प्रेरणास्रोत और भारतीय फिल्म उद्योग के ‘शेर’ मनोज कुमार अब हमारे बीच में नहीं रहे हैं। उनका यूं ही चले जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये बहुत बड़ी क्षति है। पूरी इंडस्ट्री उन्हें हमेशा याद रखेगी।’

फैंस दे रहे दिग्गज एक्टर को श्रद्धांजलि

उधर, अभिनेता मनोज कुमार के निधन से फैंस काफी दुखी है। दुखद जानकारी मिलते ही उनके फैंस को गहरा आघात पहुंचा है। वह सोशल मीडिया पर अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जाहिर है कि ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘रोटी कपड़ा’ और ‘मकान’ जैसी कई फिल्मों के जरिए मनोज कुमार ने अपने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई थी। इस घड़ी में उनका इस दुनिया से अलविदा कह देने फिल्म जगत के लिए बड़ा नुकसान है। 

मनोज कुमार का फिल्मी करियर

गौरतलब है कि, मनोज कुमार ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 1957 में फिल्म ‘फैशन’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘कांच की गुड़िया’ में शानदार अभिनव किया। ये फिल्म 1960 में रिलीज हुई थी। यहीं से उनकी फिल्में हिट होने का सिलसिला शुरू हुआ। दिलचस्प बात ये है कि उस दौर में अभिनेता मनोज कुमार की अधिकतर फिल्मों में उनका नाम ‘भारत कुमार’ हुआ करता था। इसलिए वह अपने फैंस के बीच इसी नाम से मशहूर हो गए थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने आते ही सिनेमाघर में धमाल मचा दिया था इस फिल्म ने काफी अच्छा खासा...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...