back to top
31.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘Operation Sindoor’ से गदगद हुआ बॉलीवुड, अनुपम खेर से लेकर कंगना रनौत तक की आई जोश भरी प्रतिक्रिया

पहलगाम आतंकी हमले का आज भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के पीओके आतंकी शिविरों पर हमला किया। जिसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया इसपर पूरे देश से आम से लेकर खास तक की प्रतिक्रिया सामने आई है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पहलगाम हमले का भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान और पीओके के आतंकी ठिकानों पर हमला कर बदला लिया है। जिसमें भारत ने पाकिस्तान के पीओके इलाकों में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इसमें लश्कर-ए-तैयबा के मुख्य ट्रेनिंग सेंटर को भी उड़ा दिया गया है। जिसकी आधिकारिक घोषणा भारतीय सेना की ओर से आज की गई है। जिसकी गूंज मनोरंजन जगत के गलियारों में भी सुनाई दी है। जिसमें कई सितारों ने भारत के इस कदम की सराहना करते हुए भारतीय सेना की तारीफ की है। आइए जानते है किसने क्या कहा?

आइए जानते है किसने क्या कहा?


अक्षय कुमार


भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने केसरी चैप्टर 2 के एक्टर अक्षय कुमार ने भी अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट किया, जिसमें जय हिंद जय महाकाल लिखा। 

कंगना रनौत


हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी ऑपरेशन सिन्दूर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, उन्होनें कहा था कि, मोदी जी को बता देना, और मोदी ने इनको बता दिया । जो हमारी रक्षा करते हैं, ईश्वर उनकी रक्षा करे। हमारी सेनाओं की सुरक्षा और सफलता की कामना करती हूं। 

चिरंजीवी कोनिडेला


पद्म विभूषण पानेवाले चिरंजीवी कोनिडेला भी एक्स पर ऑपरेशन सिन्दूर के पोस्ट को लेकर लिखा ‘जय हिंद। 

अनुपम खेर

अभिनेता अनुपम खेर ने भी अपने एक्स अकाउंट पर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा, भारत माता की जय! #ऑपरेशन सिंदूर।’

रितेश देशमुख

रितेश देशमुख ने लिखा, ‘जय हिंद की सेना…भारत माता की जय! ऑपरेशन सिंदूर। भारतीय वायुसेना ने पीओके और पाकिस्तान के बहावलपुर इलाके में कई आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया है।

निम्रत कौर


फिल्म दसवीं से फेमस निम्रत कौर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर ऑपरेशन सिन्दूर का एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, एक देश, एक मिशन #जयहिंद #ऑपरेशनसिंदूर @नरेंद्रमोदी’

परेश रावल


अभिनेता परेश रावल ने भी ऑपरेशन सिंदूर को लेकर ट्वीट कर पीएम मोदी को धन्यवाद दिया और लिखा ऑपरेशन_सिंदूर #भारतीयसशस्त्रबल @नरेंद्रमोदी जी। 

विनीत कुमार सिंह


छावा अभिनेता विनीत कुमार सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, जय हिंद #भारतीय सशस्त्र बल #पहलगाम आतंकवादी हमला #भारत। 

मधुर भंडारकर


फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, प्रार्थनाएं हमारी सेनाओं के साथ है। हम एक साथ राष्ट्र के लिए खड़े हैं। जय हिंद, वंदे मातरम।’

ऑपरेशन सिंदूर के बारे में


बता दे कि, भारतीय सेना ने आज यानी बुधवार 7 मई की सुबह एक संयुक्त अभियान चलाकर पीआके से पहलगाम में हुए हमले का बदला लिया है। जिसमें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी शिविरों को नष्ट कर दिया गया। भारतीय सेना ने एक बयान जारी कर इसकी में पुष्टि करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में बताया। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Operation Sindoor पर बनेगी फिल्म, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने किया कंफर्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के बैसारन घाटी में आतंकवादियों ने 26 नागरिकों की हत्या की थी। इसके बाद, भारतीय...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵