back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

श्रीदेवी की 62वीं जयंती पर बोनी कपूर की भावुक श्रद्धांजलि, बोले – ‘तुम आज भी 26 बरस की हो’

दिल छू लेने वाले अल्फाज़ों से बोनी कपूर ने दिवंगत पत्नी को किया याद, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी मुस्कान और अदाकारी आज भी करोड़ों दिलों में जिंदा है। आज 13 अगस्त को श्रीदेवी का 62वां जन्मदिन है, और इस मौके पर उनके पति, निर्माता बोनी कपूर ने उन्हें कुछ इस अंदाज़ में याद किया कि हर आंख नम हो गई। जिन्होनें उनकी याद में एक भावूक पोस्ट लिखा है जो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आइए जानते है क्या है वो पोस्ट। 

बोनी कपूर की पहली पोस्ट ने जीता फैंस का दिल

13 अगस्त को होती श्रीदेवी की 62वीं सालगिरह, बोनी कपूर ने लिखे दिल से निकले शब्द, बोनी कपूर ने श्रीदेवी की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा,हां, तुम आज 62 साल की नहीं हो। आज भी 26 बरस की हो। जन्मदिन मुबारक हो… हम अभी भी तुम्हारे जन्मदिनों की खुशियां मना रहे हैं।”इस पोस्ट के साथ उन्होंने दिल की इमोजी भी साझा की, जो उनकी भावनाओं को बखूबी बयां करती है।

 चेन्नई की यादें ताज़ा, जब श्रीदेवी को उम्र कम बताकर किया था सरप्राइज’

बोनी कपूर ने एक और पोस्ट में 1990 की श्रीदेवी की बर्थडे पार्टी की एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा,1990 में चेन्नई में उनके जन्मदिन की पार्टी में मैंने उन्हें 26वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, जबकि वह 27 की हो चुकी थीं। ताकि उन्हें लगे कि वह छोटी हो गई हैं।”बोनी ने यह भी बताया कि श्रीदेवी को यह मजाक नहीं बल्कि चिढ़ाना लगा था, लेकिन उनके लिए यह एक प्यारा सा लम्हा था।

 फैंस बोले –’लीजेंड कभी मरते नहीं’, सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार

बोनी कपूर की इन पोस्ट्स पर हजारों लोगों ने प्रतिक्रियाएं दीं। किसी ने श्रीदेवी को ‘एवरग्रीन क्वीन’ बताया तो किसी ने लिखा, “श्रीदेवी हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी।वहीं कुछ यूज़र्स ने उनकी पहली पत्नी और बच्चों के जज़्बातों का भी ज़िक्र किया, लेकिन अधिकांश लोगों की भावनाएं सिर्फ श्रीदेवी की याद में डूबी नजर आईं।

फिल्मों से फैंस के दिलों तक – श्रीदेवी की अमिट छाप

श्रीदेवी ने अपने करियर में चांदनी, मॉम, सदमा, मिस्टर इंडिया और लम्हे जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर राज किया। उन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड, बल्कि तमिल और तेलुगु सिनेमा में भी खुद को स्थापित किया।उनकी बेटियां जान्हवी और खुशी कपूर आज इस विरासत को आगे बढ़ा रही हैं।

 श्रीदेवी नहीं रहीं, लेकिन यादों में ज़िंदा हैं…

2018 में श्रीदेवी का अचानक निधन पूरे देश के लिए एक सदमे की तरह था। लेकिन आज भी, उनकी मौजूदगी को बोनी कपूर और उनके परिवार ने अपने जज़्बातों और यादों में ज़िंदा रखा है। और यही दिखाता है कि सच्चा प्यार वक्त का मोहताज नहीं होता।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...