back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ranveer Barar Birthday: स्कूल की पढ़ाई छोड़ शेफ बने रणवीर बरार, करते हैं लाखों करोड़ों की कमाई

रणवीर बरार के पकवान पूरी दुनिया में फेमस हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से के बारे में जानेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। रणवीर बरार भारत के शेफ सेलिब्रिटी हैं। रणवीर बरार टीवी शो होस्ट और बेस्ट फूड स्टाइलिश हैं। वह शो ‘मास्‍टर शेफ इंडिया’ में रणवीर बरार और फराह खान बतौर जज नजर आते हैं। रणवीर बरार के खाने का स्वाद सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि अमेरिका कनाडा तक फेमस है। वह भारत के सबसे अमीर शेफ की लिस्ट में गिने जाते हैं।

कब और कहां हुआ था जन्म

रणवीर बरार का जन्म 8 फरवरी 1978 को नवाबों के शहर लखनऊ में हुआ था। लखनऊ में रणवीर अपने परिवार के साथ एक रेस्टोरेंट चलाया करते थे। खाने को लेकर बचपन से ही रणवीर बेहद शौकीन रहे हैं। बचपन में वह गुरुद्वारा जाया करते थे और वहां की रसोई में अपना समय बिताते थे।

कैसे शुरू हुआ किचन का सफर

रणवीर बरार जब अपने दादाजी के साथ गुरुद्वारा जाते थे तब वह लंगर नहीं खाते थे बल्कि गुरुवार द्वारा की रसोई में पकवान बनाने में लग जाते थे। इस तरह से यहां से खाना पकाने का सफर शुरू हुआ।

होटल मैनेजमेंट कोर्स में लिया दाखिला 

रणवीर बरार ने होटल मैनेजमेंट कोर्स में एडमिशन लिया था। उनका मन पढ़ाई में नहीं लगा और उन्होंने पढ़ाई लिखाई से कुछ अलग किया और शेफ बन गए। जब रणवीर अपने घर वालों को अपना फैसला बताया तो कोई भी खुश नहीं था। लेकिन बेटे के फैसले के आगे परिवार वालों को झुकना पड़ा।

मुंबई में सपना हुआ साकार

रणवीर बरार शेफ बनने का सपना लेकर मुंबई पहुंचे लेकिन उन्हें यहां काफी संघर्ष करना पड़ा। शुरुआती दिनों में उन्होंने यहां पर छोटे-मोटे काम किया। इसके बाद उन्हें मुंबई के ताज पैलेस होटल में शेफ का काम मिल गया। रणवीर बरार होटल में 18-18 घंटे काम किया करते थे इसके बाद उनकी मेहनत रंग लाई और वह एक बेहतरीन शेफ बने।

खूब कमाते हैं रणवीर बरार 

अब रणवीर बरार देश विदेश की होटल में एक जाना माना नाम है और महंगे महंगे पकवान लोगों को खिलाते हैं। रणवीर बरार के होटल दिल्‍ली और मुंबई और गोवा में भी है। हर महीने रणवीर बरार 45 से 50 लाख के करीब कमाते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Jackie Shroff : चॉल से निकलकर बॉलीवुड के बने सुपरस्‍टार, जानें एक्शन हीरो ‘जैकी श्रॉफ’ की संघर्षभरी कहानी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । 'जग्गू दादा' के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने हिंदी सिनेमा जगत में एक अलग पहचान...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵