नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के दिन बॉलीवुड जगत में सन्नाटा पसरा रहा। एक दुखद खबर ने सभी को उदास कर दिया। मशहूर निर्देशक अयान मुखर्जी के पिता और दिग्गज एक्टर देब मुखर्जी का 83 साल की उम्र में निधन हो गया। ऐसे में इस दुख की घड़ी में बी-टाउन के कई सेलेब्स उनके घर पहुंचे और नम आंखों के साथ देब मुखर्जी को अंतिम विदाई दी। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
83 साल की उम्र में देब मुखर्जी का निधन
बॉलीवुड के फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी के पिता और अभिनेता देब मुखर्जी का बीते दिन यानी होली के दिन 14 मार्च को निधन हो गया। 83 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। उनके निधन की खबर सुनते ही बॉलीवुड उदास हो गया और इस दुख की घड़ी में अयान का साथ देने कई सेलेब्स उनके घर भी पहुंचे।
दोस्त का दुख बांंटने पहुंचे रणबीर-आलिया
अयान के करीबी दोस्त रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस दुख की घड़ी में उनका साथ देने पहुंचे। दोनों अलीबाग में छुट्टी पर थे लेकिन जैसे ही उन्होंने यह खबर सुनी तो वे वापस लौट आए। अयान मुखर्जी के पार्थिव शरीर को रणबीर कपूर ने कंधा दिया। वो अपने कंधों पर उठाकर अंतिम संस्कार के लिए उन्हें लेकर गए। इस बीच आलिया भट्ट भी अंतिम दर्शन के समय मौजूद रहीं।
बी-टाउन के कई सेलेब्स भी पहुंचे
वहीं अयान के पिता की अंतिम यात्रा में बी-टाउन के कई सेलेब्स भी पहुंचे। अनिल कपूर समेत कई सेलेब्स पहुंचे थे, जिनमें अयान के परिवार और करीबी दोस्त जैसे काजोल, अजय देवगन, रानी मुखर्जी, तनुजा, तनिषा, आदित्य चोपड़ा, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, ऋतिक रोशन शामिल हुए।
जया के गले लगते ही खूब रोईं काजोल
काजोल और अयान मुखर्जी के बीच करीबी रिश्ता है और उनके पिता एक्ट्रेस के अंकल लगते थे। वहीं, रानी मुखर्जी और काजोल कजिन सिस्टर हैं। इस लिहाज से अयान का दोनों एक्ट्रेस के साथ भाई-बहन वाला रिश्ता है। ऐसे में देब मुखर्जी के निधन पर काजोल काफी इमोशनल नजर आईं। जया बच्चन जब उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं तो एक्ट्रेस उनके गले लगकर अपने आंसू रोक नहीं पाईं।
ऋतिक रोशन बेड रेस्ट छोड़ स्टिक के साथ पहुंचे
इस दौरान ऋतिक रोशन स्टिक लिए हुए नजर आए। उनके हाथ में पट्टी लगी थी। बीते दिनों ही उनको लेकर खबर सामने आई थी कि ‘वॉर 2’ की शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लग गई थी, जिसके बाद डॉक्टर ने उनको बेड रेस्ट की सलाह दी थी। लेकिन, देब मुखर्जी के निधन की खबर सुनकर वो भी बेड रेस्ट छोड़कर उनके घर स्टिक के साथ पहुंचे।





