back to top
26.2 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Dhoom Dhaam : यामी गौतम और प्रतीक गांधी की एक्शन कॉमेडी ‘धूम धाम’ का टीजर आउट, जानें कब होगी रिलीज

यामी गौतम और प्रतीक गांधी अपनी अपकमिंग फिल्म धूम धाम को लेकर काफी उत्‍साहित है। फिल्‍म का फर्स्ट लुक शेयर करने पर खूब चर्चा बटोरे थे। और फिल्‍म निर्माताओं ने फिल्‍म का टीजर रिलीज कर दिया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । यामी गौतम की फिल्म ‘धूम धाम‘ का टीजर आउट हो गया है। ‘धूम धाम’ में यामी गौतम और प्रतीक गांधी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं फिल्म को ऋषभ सेठ ने डायरेक्‍ट किया है। और फिल्म का प्रोडक्शन आदित्य धर और लोकेश धर ने किया है। यामी गौतम और प्रतीक गांधी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘धूम धाम’ को लेकर काफी उत्‍साहित है। फिल्‍म का फर्स्ट लुक शेयर करने पर खूब चर्चा बटोरे थे। आखिरकार फिल्‍म निर्माताओं ने फिल्‍म का टीजर रिलीज कर दिया है।

धूम धाम का टीजर रिलीज


फिल्‍म का फर्स्ट लुक के सामने आने के बाद नेटफ्लिक्स ने धूम-धाम का टीजर रिलीज कर दिया है। एक्शन कॉमेडी में पूरी तरह से अराजकता दिखाई गई है जो उनकी शादी की रात से शुरू होती है। इस 1:32 सेकंड के टीजर में आपको शादीशुदा कपल की पहली रात की रोमांचकारी उथल-पुथल के बारे में जानने का मौक मिलेगा। टीजर में खासकर साल 1993 में आई मूवी आंखे का मशहूर गाना ओ लाल दुपट्टे वाली का इस्तेमाल किया गया है। ये गाना दर्शसकों के करीब है, जिससे फैंस का ध्‍यान आक्रर्षित करता है। 

टीजर रिलीज होते ही यूजर्स ने क्‍या लिखा

 

जैसे ही फिल्म धूम धाम का टीजर रिलीज़ हुआ, नेटिज़न्स ने कमेंट सेक्शन में अपनी उत्सुकता व्यक्त की। एक यूजर ने लिखा, “दो प्रतिभाशाली अभिनेता, मुझे लगता है कि यह काफी रोमांचक होगा”। दूसरे यूजर ने लिखा, “बहुत बढ़िया लग रहा है”। तीसरे यूजर ने लिखा, “सुपर टैलेंटेड @yamigautam वापस आ गई हैं और कैसे। वह हर बार एक नए कॉन्सेप्ट के साथ OTT मार्केट पर छा रही हैं”।

कब रिलीज होगी फिल्म


वहीं बात करें फिल्म के रिलीज डेट की तो इसे OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 14 फरवरी को रिलीज किया जाना है। नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘इस वैलेंटाइन डे पर, वीर और कोयल की शादी मनाई जाएगी, धूमधाम और खूब सारे धमाके के साथ। धूम धाम 14 फरवरी को सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।’ तो अगर आप इस फिल्‍म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है तो याद रखें 14 फरवरी तारीख। और जानें कि, कोयल और वीर की शादी में क्या तूफान मचता है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की 'धुरंधर 2' रिलीज होते ही लगातार अपना जादू दर्शकों पर चलाना शुरू कर दिया है।...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵