back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

30,000 करोड़ की विरासत पर विवाद! संजय कपूर की संपत्ति के लिए करिश्मा कपूर के बच्चों ने कोर्ट में लगाई गुहार

उद्योगपति संजय कपूर के निधन के बाद अब उनकी संपत्ति को लेकर कानूनी लड़ाई शुरू हो गई है। करिश्मा कपूर के बच्‍चों ने अपने पिता की संपत्ति को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट से गुहार लगाई है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर अब कानूनी जंग शुरू हो गई है। बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चे समायरा कपूर और किआन राज कपूर ने अपने पिता की संपत्ति में हक मांगते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दोनों बच्चों ने आरोप लगाया है कि संजय कपूर की दूसरी पत्नी प्रिया सचदेव द्वारा पेश की गई वसीयत में गंभीर गड़बड़ियां हैं। 

समायरा और किआन का कहना है कि जो वसीयत दिखाई जा रही है, वह नकली और मनगढ़ंत है। न तो उन्हें वसीयत की कोई प्रमाणिक कॉपी दी गई और न ही असली दस्तावेज दिखाया गया। उन्होंने अदालत से गुजारिश की है कि उन्हें वसीयत की ऑरिजिनल कॉपी उपलब्ध कराई जाए और जब तक मामले की पूरी जांच न हो जाए, तब तक अदालत प्रिया सचदेव को वसीयत लागू करने से रोके। संजय कपूर का 12 जून 2025 को लंदन में निधन हुआ था। उनके निधन को अब लगभग तीन महीने बीत चुके हैं। संजय कपूर अपने पीछे 30,000 करोड़ रुपये की विशाल संपत्ति छोड़ गए हैं, जिसे लेकर अब विरासत की लड़ाई तेज हो गई है।

कपूर परिवार और प्रिया सचदेव के बीच कानूनी लड़ाई शुरू 

कुछ दिनों पहले आई एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, करिश्मा कपूर भी अपने पूर्व पति संजय कपूर की संपत्ति में हिस्सा पाने के लिए कानूनी विकल्प तलाश रही हैं। इस खबर के सामने आने के बाद मामला और अधिक सुर्खियों में आ गया है। अब यह विवाद सिर्फ पारिवारिक नहीं रहा, बल्कि कपूर परिवार और प्रिया सचदेव के बीच कानूनी लड़ाई का रूप ले चुका है। मामला इतना हाई-प्रोफाइल बन चुका है कि यह अब फिल्म इंडस्ट्री और बिजनेस जगत दोनों की नजरों में आ गया है। हर कोई जानना चाहता है कि इस कानूनी जंग का अगला मोड़ क्या होगा।

सफीरा सचदेव ने बदला सरनेम

संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव की बेटी सफीरा ने विवादों के बीच चौंकाने वाला कदम उठाया है। उसने अपना सरनेम ‘चटवाल’ से हटाकर ‘कपूर’ कर लिया है। इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों का मानना है कि यह सिर्फ नाम बदलने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि संपत्ति में दावा मजबूत करने की रणनीति हो सकती है। इस बदलाव ने पहले से चल रहे विरासत विवाद को और जटिल बना दिया है। इसी बीच संजय कपूर की बहन मंदीरा कपूर ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी मां से धोखे से दस्तावेजों पर साइन करवाए गए, जिससे वसीयत को लेकर शक और भी गहरा गया है।

बहन मंदीरा कपूर के गंभीर आरोप

मंदीरा कपूर ने विरासत विवाद को लेकर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जब उनकी मां गहरे शोक में थीं, तब इस हालत का फायदा उठाते हुए कई बार बंद कमरे में दस्तावेजों पर साइन करवाए गए। मंदीरा ने बताया कि वे उस समय दरवाजे के बाहर खड़ी होकर विरोध करती रहीं, लेकिन उनकी मां तक उनकी आवाज नहीं पहुंची। बाद में, उनकी मां ने खुद स्वीकार किया कि उन्हें यह समझ में नहीं आया कि किस कागज पर और क्यों साइन करवाए गए। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार लगातार जवाब मांग रहा है, लेकिन कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही। मंदीरा का मानना है कि इस मामले में कई अहम बातें जानबूझकर छुपाई जा रही हैं, लेकिन धीरे-धीरे सच सामने जरूर आएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्कूल फंक्शन में डांस और छोटी गाड़ी में घूमने पर Govinda ने दी सफाई, जानिए एक्टर ने क्या बताई असली वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता Govinda हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵