back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कीकू शारदा के शो छोड़ने की खबरों के बीच अर्चना पूरन सिंह ने बता दी सच्चाई, ‘अफवाहों पर ध्यान न दें…

भारतीय कॉमेडियन कीकू शारदा कपिल शर्मा शो छोड़ रहे हैं या नहीं इस पर शो की जज अर्चना पूरन सिंह ने बड़ा खुलासा कर दिया है। आइए जानते हैं-

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । हाल ही में खबरें आई थीं कि कॉमेडियन कीकू शारदा कपिल शर्मा शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ छोड़ रहे हैं और किसी अन्य शो में नजर आने वाले हैं, लेकिन अब इन अफवाहों पर विराम लगा है। और एक बड़ी जानकारी सामने आई है। 

कॉमेडियन कीकू शारदा अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर हैं और लंबे समय से कपिल शर्मा शो का अहम हिस्सा बने हुए हैं। कीकू ने कपिल शर्मा के साथ काम करना तब शुरू किया था जब यह शो लॉन्च हुआ था और तब से वह दर्शकों को हंसाते आ रहे हैं।

शो की जज अर्चना पूरन सिंह ने बताया सच 

लोकप्रिय शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का तीसरा सीजन हाल ही में लॉन्च हुआ और दर्शकों को खूब भा रहा है। इस सीजन में भी कीकू शारदा की मौजूदगी रही। हालांकि, अफवाहें उड़ी थीं कि कृष्णा अभिषेक के साथ झगड़े के बाद उन्होंने शो छोड़ दिया, लेकिन जज अर्चना पूरन सिंह ने इस बात की पूरी तरह से पुष्टि करते हुए इसे खारिज कर दिया।

कपिल शर्मा शो की जज अर्चना पूरन सिंह ने एक इंटरव्यू में साफ किया कि कीकू शारदा शो नहीं छोड़ रहे हैं और यह खबर पूरी तरह गलत है। उन्होंने बताया कि कीकू ने अपने शूट की तैयारी पहले ही पूरी कर ली थी और वह शो का एक बहुत बड़ा और अहम हिस्सा बने हुए हैं।

बता दें कि कीकू शारदा अब अश्नीर ग्रोवर के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आएंगे। यह शो एमएक्स प्लेयर पर 6 सितंबर यानी कल से स्ट्रीम होगा। कीकू के अलावा शो में टीवी की कई और प्रसिद्ध हस्तियां भी दिखाई देंगी।

आपको याद रहें कि, कीकू के किरदार जैसे ‘बंपर लॉटरी’ और ‘पलक’ ने दर्शकों का दिल जीता है. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि यह ब्रेक झूठी हो और कीकू जल्द ही कपिल के शो में वापसी करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘बच्‍चों की मम्मी को सब पता चल जाता है’ कपिल शर्मा के सवाल पर शाहिद कपूर का मजेदार जवाब

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसका निर्देशन...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵