back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिव्यांका त्रिपाठी के सपोर्ट में उतरे एल्विश यादव, ट्रोलर्स की जमकर लगाई क्लास, कहा ‘वो सम्मान की हकदार हैं…

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को एल्विश यादव के फैंस ने बुरी तरह ट्रोल किया। क्यूँकि शो के दौरान वो यूट्यूबर एल्विश को पहचान नहीं पाईं। हालांकि, एक्‍ट्रेस ने तुरंत बाद यादव से माफी मांगी।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । हाल ही में कलर्स टीवी के शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ (Laughter Chef 2) में गेस्ट बनकर पहुंची टीवी एक्‍ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को एल्विश यादव के फैंस ने बुरी तरह ट्रोल किया। क्यूँकि शो के दौरान वो यूट्यूबर एल्विश को पहचान नहीं पाईं। हालांकि, एक्‍ट्रेस ने तुरंत बाद यादव से माफी मांगी, लेकिन मामला तूल पकड़ता चला गया। अब बढ़ती ट्रोलिंग के बीच एल्विश ने दिव्यंका के सपोर्ट में आए गए है। उन्‍होने इस मामले में और ट्रोलर्स को फटकार लगाई। जानिए एल्विश ने क्या कहा….।

क्‍या है पूरा मामला


कलर्स टीवी के शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ में गेस्ट बनकर टीवी एक्‍ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने एंट्री मारी थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने गलती से एल्विश यादव को समर्थ समझ लिया था। लेकिन, तुरंत ही दिव्यांका त्रिपाठी ने एल्विश से माफी मांगी कि वो पहचान नहीं पाईं। एक्ट्रेस की इस गलती को फैंस पचा नही पाए। और उन्होंने ट्रोल करना शुरू कर दिया।

 पिछले दिन अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए उन्हे शुक्रिया कहा क्यूँकि उनकी वजह से एक्ट्रेस के सोशल मीडिया की इंगेजमेंट बढ़ गई। अब खुद एल्विश दिव्यांका त्रिपाठी के समर्थन में उतर आए है। जिसके चलते ट्वीट कर डाला। ओर फैंस को भी करारा जवाब दिया है। 

यूट्यूबर एल्विश यादव ने अपने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्‍ट में लिखा- ‘दोस्तों, मैं सोशल मीडिया ज़्यादा इस्तेमाल नहीं करता और मुझे समझ नहीं आ रहा कि लोग दिव्यांका त्रिपाठी को ट्रोल क्यों कर रहे हैं। दोस्तों, वो बहुत शांत स्वभाव की हैं और वह भी सम्मान की हक़दार है! आपसे अनुरोध है कृपया उन्हें ट्रोल करना बंद करें। इसके बजाय, आइए हम दयालुता फैलाएँ।’ 

एल्विस यादव के इस इस बयान के बाद ट्रोलर्स शांत हुए और कईयों ने एक्ट्रेस से माफी भी मांगी। शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ के मंच पर एल्विश और दिव्यांका त्रिपाठी ने जमकर मस्ती भी की थी। इसी के साथ शो में एल्विश यादव की शादी को लेकर भी खुलासा हुआ।

एल्विश यादव कब करेंगे शादी 


शो के दौरान ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (Bigg Boss OTT 2) विनर एल्विश यादव ने खुद कन्फर्म किया कि वो इस साल के आखिरी में शादी के बंधन में बधने वाले है। कॉमेडियन भारती ने एल्विश की शादी की डेट 25 दिसंबर बताई। हालांकि, ये एक मजाक था या सच आने वाले समय पर आपको पता चल जाएगा। 

‘लाफ्टर शेफ 2’ शो का विनर कौन 


साथ ही 27 जुलाई को कलर्स टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ (Laughter Chef 2) ऑफ एयर हो जाएगी। बता दें कि, रुबिना दिलैक और राहुल वैद्या का नाम विनर के रूप में सामने आ रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵