नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आपके घर में लगातार बरकत होना बंद हो गई है लगातार कई प्रकार की परेशानी आ रही है। आर्थिक तंगी इतना हो गई है कि लगातार आप कर्ज में डूबे जा रहे हैं। तब आपको वास्तु शास्त्र की तरफ रुख करना चाहिए। इनसे जुड़े कुछ उपाय करना चाहिए इससे आपका भाग्य परिवर्तन होगा और घर में सुख समृद्धि होता रखी होगी। आपके घर में बना हुआ बाथरुम को लेकर वास्तु शास्त्र में ऐसी कई चीज बताई गई है जिन पर आपको ध्यान देने की जरूरत है अगर आप सही तरीके से इस बात पर अमल करेंगे तो आप मालामाल बन सकते हैं।
बाथरूम से जुड़ा वास्तु उपाय
वास्तु के मुताबिक, घर में बाथरुम उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा में नहीं होना चाहिए। यह दिशा देवताओं का स्थान माना जाता है और यहां बाथरुम होने से न केवल आर्थिक परेशानी आती है बल्कि मानसिक अशांति भी बनी रहती है।बाथरुम के लिए सबसे उपयुक्त दिशा पश्चिम या उत्तर-पश्चिम मानी जाती है।अगर आपके घर का बाथरुम हमेशा खुला रहता है तो यह सकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर देता है इससे बेवजह धन की बर्बादी होती है। इसलिए आपको हमेशा अपने बाथरूम का गेट बंद करके रखना चाहिए।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि गंदा और बदबूदार बाथरूम भी नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। इसलिए नियमित सफाई करें और उसमें नेचुरल फ्रेशनर या कपूर जैसी चीजें रखें। इससे वहां की ऊर्जा सकारात्मक बनी रहती।वास्तु के अनुसार बाथरूम के बाहर या पास की खिड़की पर मनी प्लांट या नींबू का पौधा रखें। ये पौधे नकारात्मक ऊर्जा को सोखते हैं और सकारात्मकता को बनाए रखते हैं, जिससे धन की वृद्धि में मदद मिलती है। इसके साथ ही वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि बाथरूम का नल हमेशा बंद अच्छे से करना चाहिए अगर नल से पानी बार-बार टपकता रहता है तो यह आपके घर में नकारात्मकता फैलाते हैं वास्तु दोष भी लग जाता है।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगक की।




