back to top
31.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिल्म Ground Zero में Emraan Hashmi दिखेंगे BSF ऑफिसर के किरदार में

अभिनेता इमरान हाशमी ने अपने अभिनय से बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई है। एक्टर अब अपनी आने वाली फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ को लेकर चर्चा में हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अभिनेता इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’। यूं तो इस फिल्म का ज़िक्र साल 2022 से हो रहा था, लेकिन इसकी ऑफिशियल घोषणा कर दी है। फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ में एक्टर एक बीएसएफ अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

श्रीनगर में हुई फिल्म की शूटिंग

इमरान हाशमी की ‘ग्राउंड जीरो’ सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान पर आधारित है। इस फिल्म में इमरान हाशमी को एक संवेदनशील स्थिति को संभालने के लिए कश्मीर भेजा जाता है। फिल्म की शूटिंग श्रीनगर में भी हुई। इस बीच एक्टर 14 दिनों तक श्रीनगर में थे। ‘ग्राउंड जीरो’ की बात करें तो फिल्म का निर्देशन तेजस देउस्कर कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण अभिनेता-फिल्म निर्माता फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत किया जा रहा है।

फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ में नजर आए एक्टर

एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही सारा अली खान की फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ में नजर आए। इस फिल्म में हाशमी राम मनोहर लोहिया का किरदार निभाते दिखे। फैंस को इमरान का ये लुक भी काफी पसंद आया। इसके अलावा पिछले साल एक्टर सलमान खान की ‘टाइगर-3’ में नजर आए थे। उन्होंने आईएसआई एजेंट आतिश फतेह कादरी का किरदार निभाया था। वह फिल्म ‘सेल्फी’ में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ भी स्क्रीन शेयर करते नजर आए थे। वह वेब सीरीज ‘शोटाइम’ में भी नजर आए थे इस सीरीज में उनका एक अलग अंदाज देखने को मिला था।

इमरान हाशमी के साथ नजर आएगी ये एक्ट्रेस

इमरान हाशमी की इस फिल्म में सई तम्हंकर की एंट्री हुई है। वह फिल्म में अहम किरदार निभाने वाली हैं।इतना ही नहीं बल्कि रिपोर्ट्स के अनुसार जोया हुसैन भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म में सई और इमरान हाशमी को एक साथ देखा जाएगा। सई फिल्म में इमरान की पत्नी की भूमिका निभा में दिखाई देंगी। हाल ही में श्रीनगर में चल रही शूटिंग पूरी हो गई है। और सभी ने पहलगाम में शूटिंग शुरू कर दी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵