back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सलमान खान ने जो मेरे साथ किया उसके बाद मैं कहती हूं लॉरेंस बिश्नोई उससे बेहतर हैः एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली

सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में रह चुकीं सोमी अली का कहना है कि जो सलमान ने उनके साथ किया उसके आधार पर वो कह सकती हैं कि लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान से बेहतर है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को सलमान खान से बेहतर बताया है। सोमी अली ने अब अमेरिका में रहती हैं और उन्होंने कुछ वक्त पहले लॉरेंस बिश्नोई को न्योता दिया था कि वो उनके साथ जूम कॉल पर बात करे। लॉरेंस बिश्नोई इस वक्त साबरमति सेंट्रल जेल में बंद है और उसके गुर्गे सलमान खान से जुड़े लोगों को लगातार धमकी दे रहे हैं।

न्यूज़ एजेंसी IANS से बातचीत में सोमी अली ने कहा, ‘क्यों रिश्ता टूटने के बाद भी सलमान खान अपनी दूसरी एक्स गर्लफ्रेंड्स संगीता बिजलानी और कटरीना कैफ के साथ अच्छे रिश्ते में है? क्योंकि उसने मुझे बहुत बुरी तरह ट्रीट किया था, इस तरह उन्होंने किसी और को ट्रीट नहीं किया। जितना मुझे अब्यूज़ किया उसका आधा भी संगीता और कटरीना के साथ नहीं हुआ।’

सोमी अली ने कहा, ‘उसने ऐश्वर्या को बहुत खराब तरीके से ट्रीट किया। शायद उसने ऐश्वर्या का कंधा भी फ्रैक्चर कर दिया था। लेकिन मुझे नहीं पता कि उसने कटरीना के साथ क्या किया। जो सलमान ने मेरे साथ किया अगर मैं वो सोचूं तो लॉरेंस बिश्नोई उससे बेहतर है।’

सोमी अली ने बताया कि उनकी पीठ में दर्द हो गया था, उन्हें लंबे समय तक बेडरेस्ट पर रहना पड़ा। उन्होंने कहा कि सलमान उन्हें देखने तक नहीं आए थे।

पहले लॉरेंस बिश्नोई से कहा था- सलमान को माफ कर दें

हालांकि, इससे पहले सोमी अली ने लॉरेंस बिश्नोई से कहा था कि वो सलमान खान को माफ कर दे। सोमी ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा था, ‘अगर आप किसी को मारने की कोशिश कर रहे हैं या उन पर गोली चला रहे हैं तो आप लाइन क्रॉस कर रहे हैं। मैं खेल के लिए शिकार करने का समर्थन नहीं करती हूं। लेकिन ये घटना कई साल पहले हुई थी। 1998 में सलमान खान बहुत छोटे थे। मैं बिश्नोई ट्राइबस से अनुरोध करती हूं कि वो ये भूल जाएं और आगे बढ़ें। अगर उन्होंने कोई गलती की है तो मैं उनकी तरफ से माफी मांगती हूं। ‘

Advertisementspot_img

Also Read:

सूरज बड़जात्या की बेटी के वेटिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला, सलमान खान रानी मुखर्जी सहित नजर आए कई बड़े स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूरज बड़जात्या ने हम साथ साथ हैं', 'हम आपके हैं कौन' और 'मैंने प्यार किया' जैसी आईकॉनिक और ब्लॉकबस्टर फिल्मों...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...