back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Pulkit Samrat Birthday: फुकरे फिल्म से बॉलीवुड में छाए पुलकित सम्राट, छोटे पर्दे से एक्टर ने की थी शुरुआत

पुलकित सम्राट आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर जानेंगे की एक्टर ने छोटे पर्दे से बॉलीवुड तक का सफर कैसे तय किया।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। पुलकित का जन्म 29 दिसंबर 1983 को दिल्ली के पंजाबी परिवार में हुआ था। पुलकित सम्राट ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। पुलकित सम्राट ने ग्रेजुएशन के बाद ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। एक्टर ने अपनी पढ़ाई दिल्ली से पूरी की है। पुलकित सम्राट ने एडवर्टाइजिंग कोर्स को छोड़ सपनो की दुनिया मुंबई पहुंचे थे।

पुलकित सम्राट का करियर

पुलकित सम्राट ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में एकता कपूर के टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से की। इस शो में पुलकित सम्राट का किरदार लक्ष्य विरानी था। इस शो से पुलकित सम्राट को पहचान मिली। एक्टर ने कुछ समय बाद शो को अलविदा कहा और फिल्मों की तरफ बढ़ गए। 

इस फिल्म से मिली एक्टर को पहचान 

पुलकित सम्राट ने साल 2012 में फिल्म ‘बिट्टू बॉस’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। एक्टर को असली पहचान साल 2013 की फिल्म ‘फुकरे’ से मिली। इस फिल्म के बाद एक्टर को ‘डॉली की डॉली’, ‘बंगिस्तान’, ‘सनम रे’, ‘फुकरे रिटर्न्स’ ,’वीरे दी वेडिंग’ ‘पागलपंती’, ‘हाथी मेरे साथी’ और सुस्वागतम खुशामदीद में देखा गया।

पुलकित सम्राट का रिलेशनशिप

पुलकित सम्राट का नाम सलमान खान की मुंह बोली बहन श्वेता रोहरिया से जुड़ा था। दोनों ने लंबे समय की डेटिंग के बाद शादी कर ली थी लेकिन रिश्ता ज्यादा नहीं चला था और तलाक हो गया था। इसके बाद एक्टर का नाम यामी गौतम के साथ भी जुड़ा था। इतना ही नहीं एक्ट्रेस कृति खरबंदा के साथ पुलकित सम्राट का नाम सामने आया। दोनों ने लंबे समय की डेटिंग के बाद एक दूसरे से शादी भी कर ली।

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की मुलाकात

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट फिल्म पागलपंती के सेट पर पहली बार मिले थे। इस दौरान दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदलती गई। साल 2024 जनवरी में कपल ने सगाई की। कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने 16 मार्च 2024 को शादी कर ली थी।

पुलकित सम्राट का वर्क फ्रंट

पुलकित सम्राट को आखिरी बार उनकी फिल्म ‘फुकरे रिटर्न’ में देखा गया था। इस फिल्म का पहला पार्ट भी लोगों को बहुत पसंद आया था और सुपरहिट रहा था। फिल्म में पुलकित सम्राट ने हन्नी का किरदार निभाया था जो लोगों को खूब एंटरटेन कर रहा था।

Advertisementspot_img

Also Read:

फिल्म The Kerala Story 2 के कलेक्शन में फिर आई गिरावट, जानिए ओ रोमियो’ और ‘अस्सी’ का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' कानूनी विरोध के बाद भी 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी।...
spot_img

Latest Stories

Bengal Election: Balrampur Seat पर 2026 में कांटे की टक्कर के आसार, 2016 और 2021 के नतीजों ने बढ़ाई सियासी हलचल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की बलरामपुर विधानसभा सीट...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵