back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुस्सा छोड़ भांजी आरती सिंह की शादी में शामिल हुए गोविंदा, कृष्णा अभिषेक ने कहा-मामा आए…

आरती सिंह ने 25 अप्रैल को इस्कॉन मंदिर में शादी रचाई। भांजी को आशीर्वाद देने के लिए शादी में गुस्सा छोड़कर शामिल हुए गोविंदा।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आरती सिंह को उनका हमसफर मिल गया। उन्होंने 25 अप्रैल को मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी रचाई। शादी में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए वहीं, गोविंदा की एंट्री ने पूरी मीडिया का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

मामा-भांजे का विवाद हुआ खत्म

आरती सिंह की शादी में दुल्हन और दूल्हे राजा से ज्यादा हाईलाइट मामा गोविंदा हुए। भांजी की शादी में उन्हें देखकर न केवल उनके फैंस बल्कि आरती के परिवार वाले भी बहुत खुश हुए।दरअसल, गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच पारिवारिक विवाद ने दोनों परिवार के रिश्ते बिगाड़ दिए थे। लेकिन 25 अप्रैल को आरती सिंह की शादी में गोविंदा ने आकर आरती को अपना आशीर्वाद दिया। वहीं, उनके साथ उनके बेटे यशवर्धन भी वाइट शेरवानी पहने हुए नजर आए।

मामा-भांजी के रिश्ते में नहीं पड़ा विवाद का असर

आरती को आशीर्वाद देने के लिए गोविंदा शादी में शामिल हुए उन्हें वेन्यू से बाहर निकलते हुए देखा गया। इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। हालांकि अब यूजर्स वीडियो में कमेंट करके पूछ रहे हैं कि मामी कहां हैं। आपको बता दें कि, गोविंदा की पत्नी सुनीता इस शादी में शामिल हुईं या नहीं अभी तक इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह ने क्या कहा?

कृष्णा अभिषेक ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने आरती की शादी का कार्ड सबसे पहले मामा गोविंदा के यहां पहुंचाया था। अब जब कृष्ण और कश्मीरा शाह से गोविंदा के आने के बारे में पूछा गया तो कृष्ण ने कहा, ”मामा आए मैं बहुत खुश हुआ।” कश्मीरा ने भी कहा कि ”वह आए हम सब बहुत खुश हुए और मैंने पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया। उन्होंने मेरे दोनों बच्चों को आशीर्वाद दिया।”

एक दूजे के हुए दीपक आरती और दीपक

आरती सिंह और दीपक चौहान एक दूसरे के जीवन साथी बन गए हैं। अब सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें वायरल हो रही है। आरती सिंह की एंट्री भी बहुत शानदार ग्रैंड तरीके से हुई। सुर्ख लाल रंग के जोड़े में आरती सिंह बिल्कुल किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही। वहीं, दीपक चौहान भी सफेद रंग की शेरवानी में राजकुमार की तरह नजर आए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

स्कूल फंक्शन में डांस और छोटी गाड़ी में घूमने पर Govinda ने दी सफाई, जानिए एक्टर ने क्या बताई असली वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता Govinda हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...