back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिना खान के बॉयफ्रेंड ने बनाया उनका फेवरेट खाना, एक्ट्रेस के लिए लिखा इमोशनल नोट

हिना खान इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल उनकी हिम्मत बनकर साथ खड़े हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान इस समय कैंसर के स्टेज 3 से गुजर रही है। इस मुश्किल समय में परिवार के साथ-साथ एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल भी उनके साथ खड़े हैं। हाल ही में हिना खान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी हेल्थ के बारे में जानकारी दी थी। बता दें कि, हिना खान के बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल ने तीन तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में हिना खान तोलिया ओढ़े हाथ में चम्मच पकड़े नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram

रॉकी ने बनाया हिना का फेवरेट खाना

रॉकी जयसवाल ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘जब वह मुस्कुराती है, तो रोशनी और भी तेज हो जाती है। जब वह खुश होती है तो जीवन सार्थक हो जाता है। जब मैं उसके साथ होता हूं तो उससे ज्यादा कुछ मायने नहीं रखता।’ इतना ही नहीं रॉकी जयसवाल ने कुछ खास बातें भी शेयर की। रॉकी ने कैप्शन में यह भी बताया कि उन्होंने हिना के लिए वीकेंड पर उनका फेवरेट खाना बनाया है।

लंबा है हिना और रॉकी का रिलेशन

एक्ट्रेस हिना खान और रॉकी जयसवाल का रिश्ता 11 साल पुराना है। कपल सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर एक दूसरे से मिले थे। रॉकी इस शो के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर रहे हैं। हिना खान और रॉकी पिछले 11 साल से रिलेशन में है। हिना खान इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही है और रॉकी उनका पूरा साथ दे रहे हैं। कपल का प्यार लोगों को इमोशनल कर रहा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार

Advertisementspot_img

Also Read:

‘इतना मारूंगी’ डायलॉग पर आवेज दरबार का डांस हुआ वायरल, अनुपमा फैंस हुए खूब एंटरटेन, अनुज ने भी दिया रिएक्शन

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । टीवी शो अनुपमा इस समय अपनी बढ़ती लोकप्रियता के साथ टीआरपी लीडर बना हुआ है। रुपाली गांगुली का...
spot_img

Latest Stories

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...