back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Farah Khan के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की Hindustani Bhau ने की मांग, जानिए क्या है पूरा मामला

हिंदुस्तानी भाऊ ने फराह खान के खिलाफ हिंदू त्योहार होली के बारे में गलत टिप्पणी के लिए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। विकास जयराम फातक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ ने निर्देशक फराह खान के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने फराह खान के ऊपर होली त्योहार के ऊपर गलत टिप्पणी को लेकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है?

होली का है पूरा मामला 

हिंदुस्तानी भाऊ के दायर किए गए याचिका के अनुसार फराह खान ने फरवरी 2025 में सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के एक एपिसोड के दौरान अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसमें उन्होंने होली को छपरियों का त्योहार बताया था। उन्होंने बताया कि यह शब्द व्यापक रूप से नकारात्मक अर्थों के साथ इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने अपनी आज का में यह दावा किया है की रियलिटी शो के दौरान जिसे दुनिया भर में लोग देख रही है उसके बीच फराह खान ने ऐसी टिप्पणी करके हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचा है।

आपको बता दें कि, इस एपिसोड के बाद हिंदुस्तानी भाऊ ने 21 फरवरी को खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और फराह खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि जब उनकी फिर दर्ज नहीं हुई तब उन्होंने डिप्टी कमिश्नर और एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। काफी प्रयास करने के बाद भी इस विषय पर कोई कार्यवाही नहीं की गई।

हिंदुस्तानी भाव ने अब कोर्ट का किया रुख

पुलिस स्टेशन में इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई इसको लेकर अब हिंदुस्तानी भाऊ में अपना अगला कदम उठाया है। पुलिस द्वारा कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर अब उन्होंने बॉम्बे उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है और फराह खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए न्यायिक हस्तक्षेप की मांग की है।आपको बता दें कि, फराह खान इस समय सेलिब्रिटी मास्टर सेफ में जज के तौर पर नजर आ रही हैं। हालांकि अभी तक इसपर फराह खान के तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया गया है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

सिर्फ ‘धुरंधर’ में ही नहीं, इन फिल्मों में भी Akshaye Khanna ने निभाया है बेहतरीन रोल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵