back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Farah Khan Birthday: सलमान खान को डांस सिखाते समय खूब रोई थीं फराह खान, बोलीं-तुम्हें कोई नही सीखा सकता…

Farah Khan Cried After Trying to Teach Salman Khan Dance for 4 Hours shocked

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। फराह खान का जन्म 9 जनवरी 1965 में मुंबई में हुआ था। फराह खान बॉलीवुड की मशहूर निर्देशक और फेमस कोरियोग्राफर हैं। फराह खान ने बॉलीवुड में एक लंबा सफर तय किया है। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड के सभी कलाकारों को खूब नचाया। वहीं, सलमान खान के साथ फराह खान का ऐसा एक्सपीरियंस रहा है की वह आज तक याद करती हैं। बता दें कि, शुरुआती दिनों में सलमान खान अपने डांसिंग स्किल को लेकर बिल्कुल भी कॉन्फिडेंट नहीं थे। फिल्म ‘मैने प्यार किया’ के दौरान फराह खान डांस सीखने के बाद रो पड़ी थी।

फराह खान से जुड़ा अनोखा किस्सा

फराह खान ने सलमान खान के साथ कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने एक फिल्म ‘मैने प्यार किया’ के दौरान का दिलचस्प किस्सा सुनाया है। उस समय सलमान खान अपना स्क्रीन टेस्ट दे रहे थे। डांस रियलिटी शो सुपर डांसर में फराह खान ने यह किस्सा सुनाया था। फराह ने कहा, ‘मैं सलमान को फर्स्ट स्क्रीन टेस्ट के लिए डांस सिखाने वाली थी। कई घंटों तक कोशिश करने के बाद मैं वहां से भाग गई और ये सोचकर रोने लगी कि कोई तुम्हे डांस नहीं दिखा सकता है। तुम्हे ये बिल्कुल नहीं आता है।’

सलमान को इस फिल्म में देखकर हैरान थीं फराह

फराह खान ने आगे बताया की डांस को लेकर सलमान खान बिल्कुल ठीक नहीं थे। फराह खान फिल्म मैंने प्यार किया में सलमान खान को देखकर हैरान रह गई थीं। उनके लिए सबसे ज्यादा शॉपिंग सलमान खान की डांस परफॉर्मेंस थी जिसे एक्टर ने बेहतरीन तरीके से किया था। फराह खान ने सलमान खान के साथ जीने के हैं चार दिन, मुन्नी बदनाम हुई के अलावा कई सुपरहिट गानों में काम किया है।

फराह खान का करियर

फराह खान ने अपने करियर की शुरुआत 1992 में रिलीज हुई फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ में आमिर खान के साथ की थी। बॉलीवुड की पॉपुलर कोरियोग्राफर सरोज खान ने इस फिल्म को छोड़ दिया था जिसके बाद फराह खान ने इस फिल्म के कई गानों को कोरियोग्राफ किया। इस फिल्म की सफलता के साथ ही फराह का करियर भी दौड़ने लगा। 

इन फिल्मों में योगदान दे चुकी हैं फराह खान

फराह खान ने बॉलीवुड में बहुत लंबा समय बिताया है। इस दौरान उन्होंने कई फिल्मों के गानों को कोरियोग्राफ किया है जिनमें बरसात, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, दिल तो पागल है, दिल से, कहो ना प्यार है, दिल चाहता है और जवान जैसी फिल्मों के गानों को कोरियोग्राफ किया है। फराह खान ने 6 फिल्मफेयर अवार्ड भी जीते हैं। साल 2004 में फिल्म ‘मैं हूं ना’ से फराह खान ने बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत की थी।

यूट्यूब पर एक्टिव हैं फराह खान

फराह खान बॉलीवुड के अलावा यूट्यूब पर भी एक्टिव हैं। वह अपने चैनल पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ खाने का टेस्ट ट्राई करती हैं। सोनी टीवी पर फराह खान का कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टर शेफ़’ जल्द ही आने वाला है। इस शो में फराह खान होस्ट के रूप में नजर आएंगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories

Shibpur Seat पर TMC का रहा है दबदबा, 2026 चुनाव में क्या बरकरार रहेगा गढ़?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शिबपुर...

April 2026 Car Launches: कार लवर्स के लिए खुशखबरी, इस महीने लॉन्च होंगी कई दमदार गाड़ियां

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 ऑटोमोबाइल बाजार के लिए...

आज Hanuman Jayanti पर देखें ये फिल्में इसमें दिखाया गया भगवान का चमत्कार, एक बार जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज देशभर में हनुमान जयंती...

Stock Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, Sensex 1400 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को भारतीय...

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵