back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

…तो इसलिए शर्मिन सहगल की एक्टिंग में नहीं दिखा कोई एक्सप्रेशन, संजय लीला भंसाली ने बताया कारण

पिछले कई दिनों से वेब सीरीज 'हीरामंडी' की एक्ट्रेस शर्मिन सहगल यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। सीरीज में एक्ट्रेस का आलमजेब किरदार लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर जब से वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ रिलीज हुई है, तब से किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस सीरीज में तवायफ की जिंदगी को बयां किया गया है जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, शर्मिन सहगल, अदिति राव हैदरी, मनीषा कोइराला, जेसन शाह, शेखर सुमन, अध्ययन सुमन और फरदीन खान अहम किरदार निभा रहे हैं। इसी बीच शरमीन सहगल अपने किरदार को लेकर यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। ऐक्टर्स उन्हें एक्स्प्रेशनलेस बता रहे हैं। अब डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने शर्मिन को लेकर एक खुलासा किया है।

भंसाली ने शरमीन को क्यों किया कास्ट ?

संजय लीला भंसाली शर्मिन सहगल के सपोर्ट में खड़े हुए हैं और उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि, “वह अपने मामा जी यानी कि मुझे रिश्तेदार के तौर पर नहीं, बल्कि एक डायरेक्टर के रूप में देखती हैं। शर्मिन पर परिवार का प्रेशर है कि उन्होंने एक्टिंग में अगर अपना दमखम नहीं दिखाया तो सारी बात उनपर आ जाएगी।” संजय लीला भंसाली ने बताया कि शूटिंग के दौरान शर्मिन अक्सर उनसे कहती थीं कि वो अंडर प्ले करेंगी।

भांजी की ट्रोलिंग पर बोले भंसाली

संजय लीला भंसाली में शर्मिन सहगल की ट्रोलिंग पर कहा है कि, मैंने उन्हें इसलिए कास्ट नहीं किया है क्योंकि वह मेरी भांजी है उन्होंने बाकायदा ऑडिशन दिया है। शर्मिन ने एक बार नहीं, दो बार नहीं, बल्कि कई बार टेस्ट पास किए हैं जिसकी मुझे गिनती भी याद नहीं है। मैंने शर्मिन को यह भी कहा कि आपको आलमजेब के किरदार में अपनी सही पकड़ बनानी होगी क्योंकि आपके लिए यह दुनिया अलग है जहां आपने कभी कदम नहीं रखा। संजय लीला भंसाली ने शर्मिन से यह भी कहा था कि, आपने कभी एक्टिंग नहीं की है मैंने जितने भी एक्टर्स को कास्ट किया है वह सभी अपने करियर में सालों लगा चुके हैं और न जाने कितने किरदार निभा चुके हैं। इन सभी को यह अच्छी तरह से पता है की नजाकत क्या होती है और इसे पर्दे पर किस तरह से पेश करना है, आप यह सब नहीं जानती हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: संजय लीला भंसाली का चॉल में बीता बचपन! देखी गरीबी, फिर इस फिल्म से बदली लाइफ

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । शानदार सेट, शाही किरदार, गाने और दमदार कहानी संजय लीला भंसाली की फिल्मों की यही पहचान है। भंसाली ने अपने...
spot_img

Latest Stories