back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हनी सिंह का गर्लफ्रेंड टीना थडानी से हुआ ब्रेकअप! आखिर साल भर में क्यों जुदा हुईं राहें

रैपर हनी सिंह ने कुछ दिनों पहले ही अपनी पत्नी शालिनी तलवार को तलाक दिया उसके बाद हनी सिंह खुलेआम टीना थडानी को डेट कर रहे थे। अब इनके ब्रेकअप की खबर सामने आ रही है।

रफ्तार, न्यूज डेस्क। अपने गायिकी से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले बॉलीवुड के मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह लगातार चर्चाओं में छाए हुए हैं। कभी अपने गानों की वजह से तो कभी अपनी निजी जिंदगी की वजह से। जहां हनी सिंह अपने गानों से लोगों का दिल जीतते हुए नजर आ रहें हैं तो, वहीं असल जिंदगी में उनका दिल टूट गया है।

हनी सिंह ने पत्नी को कुछ समय पहले दिया तलाक

रैपर हनी सिंह ने कुछ दिनों पहले ही अपनी पत्नी शालिनी तलवार को तलाक दे दिया था। उसके बाद हनी सिंह खुलेआम टीना थडानी को डेट कर रहे थे, लेकिन अब इनके ब्रेकअप की खबर सामने आ रही है। इन्ही चर्चाओं के बीच दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने सोशल मीडिया पर साथ में शेयर की गई तस्वीरों को भी डिलीट कर दिया। टीना थडानी और हनी सिंह के ब्रेकअप की वजह अभी सामने नहीं आई है।

एक साल से कर रहें थे डेट

बता दें कि हनी सिंह ने पिछले साल अप्रैल में टीना को डेट करना शुरू किया था। वे लगातार सोशल साइटस पर एक दूसरे के साथ रोमांटिक फोटो शेयर करते दिखाईं देते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों असल जिंदगी में काफी अलग हैं। उनकी आपस में नहीं बनती थी। इसलिए उन्होंने समझदारी से अलग होने का फैसला किया।

कौन हैं टीना थडानी?

टीना थडानी एक अभिनेत्री और मॉडल हैं। टीना ने हनी सिंह के साथ ‘पेरिस का ट्रिप’ एल्बम में काम किया है। इस एल्बम में इनकी केमिस्ट्री देखने लायक थी। जानकारी के अनुसार गाना रिलीज होने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्कूल फंक्शन में डांस और छोटी गाड़ी में घूमने पर Govinda ने दी सफाई, जानिए एक्टर ने क्या बताई असली वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता Govinda हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵