back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जुबली सीजन-2 का और कितना इंतजार, ‘भूल चुक माफ़’ की वामिका ने दिया बड़ा अपडेट

विक्रमादित्य मोटवानी डायरेक्‍टर में बनी जुबली-2 सीजन के बारे में बड़ा अपडेट सामने आया है। 'जुबली -2 सीजन' को लेकर भूल चुक माफ़ की वामिका गब्बी ने बातचीत की है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्क। विक्रमादित्य मोटवानी डायरेक्‍टर में बनी ‘जुबली- 2 सीजन’ के बारे में बड़ा अपडेट सामने आया है। ‘जुबली -2 सीजन’ को लेकर भूल चुक माफ़ की वामिका गब्बी ने बातचीत की है। मिका गब्बी ने कहा कि ‘जुबली सीज़न 2’ की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है, लेकिन उन्हें अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट नही दिया गया है। इस बीच, उनकी रोमांटिक कॉमेडी ‘भूल चुक माफ़’ 16 मई को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी।

जुबली में निलोफ़र ​​के रूप में अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को अपने और आक्रषित करने वाली वामिका गब्बी ने हाल ही में एक में शो सीरीज से जुड़ी बातचीत की है ।खास पंसद की जाने वाली सीरीज के दूसरे सीज़न के बारे में एक्‍ट्रेस ने एक अपडेट साझा किया। फैंस भी जुबली के सीज़न 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।, वहीं एक्‍ट्रेस ने खुलासा किया कि उनके पास फिलहाल कोई ऑफिशियल जानकार या बड़ा अपडेट नहीं है।

कोई ऑफिशियन अपडेट नहीं-

अपनी अपकमिंग फ़िल्म भूल चुक माफ़ प्रमोशन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए, वामिका ने कहा, “मुझे लगता है कि सीरीज की पटकथा लिखी जा चुकी है। मैं नहीं जानती कि वे क्या लिख ​​रहे हैं। फिलहाल मेरे पास कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है। मैं इसके बारे में और जानने का इंतज़ार कर रही हूँ।

वामिका के इस बयान से ऐसा लगता है कि, सीज़न 2 की पट‍कथा लिखी जा रही है, यह भी हिंट दिया है। कलाकारों को इसके बारे में अभी तक डि‍टेल्‍स में नहीं बताया गया है। यह सीरीज़ एक स्टूडियो मालिक, उसकी पत्नी, एक उभरते हुए अभिनेता और एक वेश्या के जीवन पर आधारित है। इसे विक्रमादित्य मोटवानी ने बनाया था। इस सीरीज़ में सिद्धांत गुप्ता, प्रोसेनजीत चटर्जी और अपारशक्ति खुराना भी प्रमुख भूमिकाओं में थे। 

आगामी फिल्‍म में व्‍यस्‍त वामिकी

इस बीच, अभिनेत्री वामिका गब्बी अपनी आगामी फिल्म भूल चुक माफ़ के प्रमोशन में व्‍यस्‍त है। यह फिल्‍म रिलीज़ के लिए तैयार हैं, जो राजकुमार राव अभिनीत एक रोमांटिक कॉमेडी है। यह फिल्म अपनी नाटकीय रिलीज़ को छोड़कर सीधे OTT पर जाएगी। भूल चुक माफ़ 16 मई, 2025 से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। फिल्‍म मेकर्स ने इसे लेकर ऐलान कर चुकी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ का कलेक्शन जारी, जानिए कैसा है बाकी फिल्मों का हाल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मई के शुरुआत में ही एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हुई थी। तो वहीं मई के लास्ट में भी...
spot_img

Latest Stories

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...