back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिका गांजा, कैट ने नारकोटिक्स ब्यूरो से जांच करने की उठाई मांग

नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के भिंड में एसपी मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में अमेजन के ई-कॉमर्स पोर्टल पर गांजा की बिक्री के रैकेट का खुलासा हुआ। इस पर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने मांग की है कि इस गंभीर मुद्दे को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को सौंपना चाहिए। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान से इसपर सख्त कार्यवाही करने का भी आग्रह किया है। जानकारी के अनुसार, कैट इस मसले पर आगामी दिनों में देशभर में अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराने पर भी विचार कर रहा है। कैट के अनुसार, इस मुद्दे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, क्योंकि ये देश की सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा है, क्योंकि इसी तरह अवैध हथियार या अन्य अवैध गतिविधियां भी पोर्टल के द्वारा संचालित की जा सकती हैं। कैट ने आगे कहा कि, एमपी पुलिस ने बीते कल ग्वालियर के अमेजन गोदाम में छापेमारी के दौरान मारिजुआना के 380 से अधिक पैकेज पकड़े, जिसे कड़ी पत्ते के रूप में बेचे जाने का खुलासा किया जो की बेहद गंभीर मामला है। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने आज मध्य प्रदेश के पुलिस अधिकारियों से एनडीपीएस अधिनियम और आईपीसी के तहत अमेजॅन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और भारत में अमेजन के संचालन और प्रबंधन के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने आगे कहा कि, अपनी ई-कॉमर्स वेबसाइट के माध्यम से 1 करोड़ रुपये से अधिक के गांजे की बिक्री और उस पर 66 फीसदी (यानी 66 लाख रुपये से अधिक) का कमीशन अर्जित करके, अमेजॅन ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 (बी) का उल्लंघन किया है। कैट ने इस मसले पर मांग की है कि, एमपी पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार किए गए लोगों के अलावा, उन्हें अमेजॉन के वरिष्ठ प्रबंधन को गिरफ्तार करना चाहिए, जिन्होंने गांजा की बिक्री के लिए इसके प्लेटफॉर्म का उपयोग करने में मदद की है और इसलिए एक ड्रग पेडलर के रूप में काम किया है। –आईएएनएस एमएमके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...