back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Isha Malviya और Samarth Jurel का हुआ ब्रेकअप, Parth Samthaan के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी एक्ट्रेस

समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है वहीं, दूसरी तरफ एक्ट्रेस पार्थ समथान के साथ म्यूजिक वीडियो में जल्द ही नजर आने वाली हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 17 के दौरान ज्यादा चर्चा में रहने वाले कंटेस्टेंट समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय का ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार उनके मैनेजर ने इस बात की पुष्टि की है। जबकि चिंटू यानी समर्थ ने भी इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है।

चिंटू ने खुद बताई सच्चाई

समर्थ और ईशा के ब्रेकअप की खबर तब शुरू हुई, जब देखा गया की दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार खुद समर्थ ने इस खबरों पर विराम लगाते हुए जवाब दिया। चिंटू ने कहा ”हां उनका और ईशा का ब्रेकअप हो गया हैं।” जिसके बाद उनसे सवाल पूछा गया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ इस सवाल को टालते हुए उन्होंने कोई कमेंट नहीं किया। हालांकि, ईशा से जब इसपर बात हुईं तो उन्होंने इस मुद्दे पर कोई कमेंट करने से इनकार कर दिया।

ईशा ने पहले भी समर्थ को कही थी यह बात

बिग बॉस 17 शो में समर्थ ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली और अपने आपको ईशा का बॉयफ्रेंड बताया था। हालांकि पहले ईशा ने यह मानने से इनकार कर दिया लेकिन फिर ईशा ने समर्थ को अपना बॉयफ्रेंड स्वीकार कर लिया था। इसके बाद समर्थ, ईशा और अभिषेक के बीच काफी लडाई झगडे होते रहते थे।शो में भी कई बार ईशा ने समर्थ को बोला था ”अगर तू एसे रहा तो मैं नहीं रह पाऊंगी साथ।” घर में ईशा और समर्थ के बीच रोमांस के साथ ही कई बार झगड़े भी देखने को मिलता रहता था।

पार्थ के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी ईशा

ईशा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ईशा, पार्थ समथान के साथ बालकनी में खड़ी होकर रोमांस करती दिख रही हैं। इस वायरल वीडियो से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों ही किसी म्यूजिक वीडियो में जल्द नजर आने वाले हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

खामेनेई की मौत पर दुख जताने के बाद खूब ट्रोल हुई थी बिग बॉस फेम फरहाना भट्ट, अब जाकर तोड़ी अपनी चुप्पी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिग बॉस में मजबूत प्रतिभागी बनकर उभऱी फरहाना भट्ट इस दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दरअसल, ईरान...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...