back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू की धड़कन से फेमस आरजे सिमरन ने की आत्‍महत्‍या, आखिरी पोस्‍ट- अंतहीन खिलखिलाहट…

मशहूर आरजे सिमरन सिंह की आत्महत्या से उनके फैंस भावुक और हैरान। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जम्मू कश्मीर की रहने वाली 26 वर्षीय मशहूर आरजे सिमरन सिंह की आत्महत्या से उनके फैंस सकते में हैं। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित किराए के कमरे में उनका शव फंदे पर लटका मिला है। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में मौत का कारण आत्महत्या बताया जा रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मिली जानकारी के अनुसार आरजे सिमरन सिंह गुरुग्राम सेक्टर 47 में कोठी नंबर 58 में अपने दूसरे दोस्तों के साथ मिलकर किराए से रह रहीं थीं।

पुलिस मामले की जांच कर रही है

हालांकि इस मामले में गुरुग्राम के पुलिस अधिकारी ने बताया कि मशहूर आरजे की आत्महत्या मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है और न ही कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में पुलिस अपने तरीके से मामले की जांच कर रही है।

सोशल मीडिया पर रहती थी बहुत एक्टिव

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सिमरन फ्रीलांसर रेडियो जॉकी का काम कर रही थीं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 7 लाख 11 हजार फॉलोअर्स हैं। उन्‍हें सोशल मीडिया पर ‘जम्मू की धड़कन’ कहा जाता था। उन्होंने 13 दिन पहले अपना आखिरी वीडियो पोस्ट किया था, इसमें कैप्‍शन दिया था “अंतहीन खिलखिलाहट और अपने गाउन के साथ समुद्र तट पर बस एक लड़की।” सिमरन की अचानक आत्महत्या से सोशल मीडिया पर उनके फैंस भी हैरान हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे कमेंट 

सिमरन की मौत पर सोशल मीडिया पर कई कमेंट आए हैं। एक यूजर ने लिखा कि “मुझे लगता है सुसाइड नहीं किया होगा यह मर्डर ही है। आत्महत्या के पीछे वजह होती है। इतनी स्ट्रांग खूबसूरत कॉन्फिडेंट यंग और कामयाब लड़की अचानक बिना कुछ कहे बिना कुछ बताए, बिना कुछ नोट छोड़े, बिना कोई वीडियो बनाए सुसाइड कर लेगी? अपनी हर बात को लेकर वीडियो बना रही है। वह आत्महत्या को लेकर कोई रिएक्ट नहीं करती। क्या अपने मेंटल हेल्थ को लेकर कोई रिएक्ट नहीं करती? ”

सिमरन के दोस्त ने बुधवार की रात 9 बजे पुलिस को सूचना दी थी कि सिमरन ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है और बार-बार प्रयास के बाद भी वह दरवाजा नहीं खोल रही। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर सिमरन का शव फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही सिमरन के परिजनों को मामले की जानकारी दी गई।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार-हरियाणा राज्यसभा चुनाव नतीजों के बाद सियासी बयानबाजी तेज, जानिए तेजस्वी-चिराग से लेकर भूपेंद्र हुड्डा तक किसने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार और हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद सियासत गरमा गई है। सोमवार (16 मार्च) को हुए...
spot_img

Latest Stories

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...