back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Birthday Special: युवी कैसे बने क्रिकेटर युवराज? जानिए कैसे एक ना से बदल गई युवराज सिंह की पूरी जिंदगी

भारत के सिक्सर किंग युवराज सिंह आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। वे भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े मैच विनर्स में गिने जाते हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत के सिक्सर किंग युवराज सिंह आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। वे भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े मैच विनर्स में गिने जाते हैं। 6 छक्कों वाली पारी से लेकर वर्ल्ड कप 2011 में मैन ऑफ द टूर्नामेंट बनने तक युवी की कहानी किसी प्रेरणा से कम नहीं। लेकिन एक सवाल हमेशा लोगों को उत्सुक करता है युवराज सिंह, टीम इंडिया का युवराज बना कैसे? इसकी असली कहानी दो लोगों से शुरू होती है उनके पिता योगराज सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू की एक ना जिसने युवा युवराज की पूरी जिंदगी बदल दी।

सिद्धू ने कहा था-“ये क्रिकेट नहीं खेल सकता”

एक बार योगराज सिंह अपने बेटे युवराज को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू के पास गए। युवराज ने खुद बताया था कि सिद्धू ने उनकी बैटिंग देखकर पापा से हाथ जोड़कर कहा, इससे क्रिकेट नहीं होगा। इस एक लाइन ने पिता योगराज सिंह की जिद को आग दे दी। सिद्धू की ना ने ही युवराज की जिंदगी में सबसे बड़ी हाँ लिख दी।

अगले दिन ही पिता ने छुड़वा दिए स्केट्स

युवराज उस समय नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियन थे। वे 14 साल से भी कम उम्र में मेडल जीत चुके थे। लेकिन सिद्धू की बात सुनते ही योगराज सिंह ने अगले ही दिन कहा, “स्केटिंग खत्म! अब सिर्फ क्रिकेट… और कुछ नहीं। युवराज बताते हैं कि पिता उनकी इतनी सख्त ट्रेनिंग करवाते थे कि कभी-कभी लेदर बॉल और टेनिस बॉल से लगातार बाउंसर मारते थे वो भी बिना हेलमेट के सिद्धू ने इस किस्से का जिक्र करते हुए कहा था मैंने योगराज से पूछा तुसी मुंडा मारना है क्या? लेकिन योगराज की जिद और युवी की मेहनत ने भारतीय क्रिकेट को एक चमकता सितारा दिया।

स्केटिंग चैंपियन से क्रिकेट के सुपरस्टार बनने तक का सफर

युवराज सिंह को शुरू में क्रिकेट से कोई खास लगाव नहीं था। उन्हें टेनिस या स्केटिंग ज्यादा पसंद थी। युवराज ने राष्ट्रीय स्तर पर मेडल भी जीता था, लेकिन उनके पिता ने वह मेडल भी फेंक दिया। वजह सिर्फ एक बेटा क्रिकेटर बने। बहुत कम उम्र से शुरू हुई वही सख्त ट्रेनिंग बाद में बनी युवराज की ताकत। यही वजह है कि वे आगे चलकर भारत के सबसे बड़े मैच फिनिशर बने।

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...