back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kajol Film Maa Day 4 Collection: काजोल की हॉरर फिल्म ने ढाया कहर, जानें कितने करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार

विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित फिल्म 'मां' एक हॉरर ड्रामा फिल्म जिसे रिलीज हुए आज पूरे चार दिन हो चुके हैं। आइए जानते हैं सोमवार को फिल्म ने कितने का कलेक्शन किया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की मोस्ट अवेटेड फिल्म मां हाल ही में थिएटर में रिलीज हुई है, जिसे रिलीज हुए आज चार दिन पूरे हो चुके है। विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मां’ एक हॉरर ड्रामा फिल्म जिसे शुक्रवार 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है, जानिए आज सोमवार को चौथे दिन फिल्म ने कितने की कमाई की है। 

बता दे, फिल्म ‘मां’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज पूरे चार दिन हो चुके हैं। विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मां’ एक हॉरर ड्रामा फिल्म है। जो शुक्रवार को पहले दिन 4.65 करोड़ रुपये की कमाई से बॉक्स ऑफिस से अपना खाता खोला है। दूसरे दिन फिल्म ने शनिवार को 6 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। एक‍ तरह से देखा जाए तो फिल्म को वीकएंड का बिल्कुल भी फायदा नहीं मिला। वहीं आज सोमवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।

 sacnilk रिर्पोट के अनुसार, पहले दिनों के मुताबिक फिल्म मां की कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली है। आज सोमवार को काजोल की फिल्म ने करीब 1.47 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिलहाल, कुल मिलाकर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर चार दिनों में अब तक कुल 19.12 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

फिल्म की कहानी

ये ‘मां’ एक हॉरर ड्रामा फिल्म है। जिसका निर्देशन विशाल फूरिया ने किया हैं। यह फिल्म हॉरर शैली में काजोल की पहली फिल्म है। यह शैतान के ब्रह्मांड की अगली कड़ी है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक मां अलौकिक शक्तियों से अपने बच्ची को बचाने की कोशिश करती है। इस फिल्म को अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, जियो स्टूडियो द्वारा निर्मित किया गया है और कुमार मंगत पाठक द्वारा सह-निर्मित किया गया है। और दोनों ने फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस मेहनत का असर अब साफ तौर पर बॉक्स ऑफिस पर दिखाई दे रहा है।

फिल्म की स्टार कास्ट

इसमें काजोल के अलावा रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्त, जितिन गुलाटी, गोपाल सिंह, सूर्यसिखा दास, यानी भारद्वाज, रूपकथा चक्रवर्ती और खेरिन शर्मा ने भी अहम भूमिका निभाई है। जो यह 27 जून 2025 को हिंदी, तमिल, तेलुगु और बंगाली में रिलीज हुई थी। शनिवार को 6 करोड़ और रविवार को 7 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन हुआ। सोमवार को जहां अधिकतर फिल्मों की कमाई गिर जाती है, वहीं काजोल की यह फिल्म भी थोड़ी सी मंद पड़ी, लेकिन अब भी 1.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज कराया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोपहर तक यह आंकड़ा थोड़ा और बढ़ सकता है।चार दिनों में फिल्म फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ और अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ जैसी बड़ी फिल्मों से टक्कर मिल रही हैलेकिन ‘मां’ अपनी दमदार कहानी और इमोशन्स पकड़ के चलते अपनी अलग पहचान बना रही है।फिलहाल काजोल की यह फिल्म दर्शकों के दिलों को छू रही है, काजोल सिर्फ रोमांस या ड्रामा ही नहीं, बल्कि इमोशनल थ्रिलर जॉनर में भी अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों को बांध सकती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵