back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

करण जौहर ने त्रिवेणी बर्मन के साथ सगाई पर कोरियोग्राफर तुषार कालिया को बधाई दी

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। जाने-माने डांसर और कोरियोग्राफर तुषार कालिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी प्रेमिका त्रिवेणी बर्मन के साथ सगाई की जानकारी दी है। तुषार ने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में हिस्सा लिया था और रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट के स्टेज डायरेक्टर भी थे, अब खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आने वाले हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कोरियोग्राफर के रूप में फिल्म ऐ दिल है मुश्किल से अपना करियर बनाया। उन्होंने अपनी मंगेतर त्रिवेणी के साथ दो खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं और लिखा, नई शुरुआत के लिए हमें अपना प्यार और आशीर्वाद भेजें। यह जोड़ी पीले रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही है। उनके कई प्रशंसकों और दोस्तों ने उन्हें बधाई दी। फिल्म निर्माता करण जौहर ने कमेंट कर लिखा, बधाइयां! अभिनेत्री सना सईद ने भी कहा, बधाई हो। अभिनेता पुलकित सम्राट ने कहा, बधाई हो! और फिल्म निर्माता शशांक खेतान ने भी कमेंट कर लिखा, बधाई हो भाई। –आईएएनएस एचके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵