back to top
19.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Karishma Kapoor Birthday: कम उम्र में ही शुरू की थी एक्टिंग, जानिए एक्ट्रेस की करियर और फिल्मों से जुड़ी बातें

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने कमाल के एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाने वाली करिश्मा कपूर ने भले ही अपना नाम और मुकाम सब पाया, लेकिन एजुकेशन कैसा रहा चलिए जानते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने कमाल के एक्टिंग और अदाओं से लोगों को दीवाना बनाने वाली करिश्मा कपूर ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है, करिश्मा उन एक्ट्रेसेस में से हैं, जिन्होंने कम उम्र में ही फिल्मों में कदम रख दिया था जहां फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने वाली करिश्मा को बचपन से ही फेमस एक्ट्रेस बनने का शौक था जिसके चलते उन्होनें फोकस केवल एक्टिंग पर किया और अपनी पढ़ाई को भी नजरअंदाज कर दिया । 

बता दे, बॉलीवुड इंडस्ट्री की मोस्ट ब्यूटीफूल गर्ल करिशमा जिसकी नीली आंखों का हर कोई दीवाना रहा है। 25 जून यानी आज ही के दिन साल 1974 को जन्मी करिश्मा कपूर रणधीर कपूर और बबीता की बड़ी बेटी है। जिसकी बचपन से ही फिल्मी घराना मिलने के नाते उनका भी शौक और ध्‍यान बॉलीवुड की तरफ रहा वे भी हमेशा से माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी जैसा बनने की चाह रखती थी। इसी वजह से उन्होंने जल्द बॉलीवुड में एंट्री की और साल 1991 में फिल्म प्रेम कैदी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की । जब वह क्लास 6 में थीं। करिश्मा की एजुकेशन क्वालिफिकेशन की बात करें तो रिर्पोटस के मुताबिक, वह केवल 5वीं पास है। हालांकि, फिल्मी करियर में उन्होंने खूब नाम कमाया और एक समय में वह 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार रहीं है। 

इन फिल्मों से पाया नाम और मुकाम

करिश्मा ने अपने करियर में करीब 60 फिल्मों में काम किया, जिनमें ज्यादातर हिट रहीं, जैसे, राजा बाबू, कुली नंबर 1, साजन चले ससुराल, हिरो नंबर 1, बीवी नंबर 1, दुल्हन हम ले जाएंगे, हम साथ- साथ हैं, दिल तो पागल है, जिगर और अनाड़ी जैसी फिल्में शामिल हैं। जिनके सारे गाने भी इतने हिट हुए जो आजतक लोगों की जुबान पर रहते है। इसके बाद साल 2012 में ‘डेंजरस इश्क’ के जरिए उन्होंने कमबैक किया हालांकि, इस फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला।

Advertisementspot_img

Also Read:

Merchant Navy में बनाना चाहते हैं अपना करियर तो टाइम रहते कर लें ये कोर्सेज, जानिए कितनी मिलती है सैलरी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Merchant Navy रोजगार का एक प्रमुख जरिया बनकर उभरा है। लोग इस क्षेत्र में अपना करियर बनाने में जी तोड़ मेहनत...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...