back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kavita Krishnamurthy : बॉलीवुड के कई गानों से गायिका ने बनाई अलग पहचान, हवा हवाई गाने से जुड़ा एक अनोखा किस्सा

आज गायिका कविता कृष्णमूर्ति 25 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनके गाने से जुड़े दिलचस्प किस्से के बारे में जानेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। गायिका कविता कृष्णमूर्ति आज 25 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रही हैं।

कविता कृष्णमूर्ति ने अब तक 15 से भी ज्यादा गानें गए हैं। गायिका के ऐसे कई गानें हैं जो आज भी काफी ज्यादा फेमस हैं। उनमे से एक हैं फिल्म ‘मिस्टर इंडिया‘ का गाना हवा हवाई। फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ 1987 में रिलीज हुई थी यह फिल्म उस समय से लेकर आज तक फेमस रही है। बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में है जो अपने एक सुपरहिट गाने से याद की जाती है। इस फिल्म का ‘हवा हवाई’ गाना भी लोगों की जुबान पर आज तक छाया हुआ है। हालांकि, इस गाने को गाते समय कविता कृष्णमूर्ति से एक गलती हो गई थी। तो चलिए आज गायिका के जन्मदिन के खास मौके पर इस गाने का दिलचस्प किस्से के बारे में जानते हैं। 

लता मंगेशकर के साथ मिला गाने का मौका

कविता कृष्णमूर्ति का असली नाम शारदा कृष्णमूर्ति है। उन्होंने अपना पहला गाना 9 साल की उम्र में फेमस गायिका लता मंगेशकर के साथ गया था। यहीं से कविता गायिका बनने का सपना देखने लगी थीं। कविता कृष्णमूर्ति को विज्ञापन में गाना गाने का मौका मिलने लगा था। कविता कृष्णमूर्ति ने आनंद मिलिंद, उदित नारायण, ए आर रहमान जैसे कलाकारों के साथ काम किया है।

अवार्ड से भी सम्मानित

कविता कृष्णमूर्ति को 2005 में पद्मश्री पुरस्कार भी मिल चुका है। इसके अलावा फिल्मफेयर, बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर और सिने अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। कविता कृष्णमूर्ति ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में गाना गया है। फिल्म कर्मा का सॉन्ग ‘ए वतन तेरे लिए’, फिल्म ‘1942: ए लव स्टोरी’ के एक खूबसूरत गाने ‘प्यार हुआ चुपके से’ जैसे कई और सुपरहिट गाने गा चुकी हैं।

कविता कृष्णमूर्ति ने गया था गाना

फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ का गाना ‘हवा हवाई’ को लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी ने म्यूजिक दिया था। इस गाने को अपनी मधुर आवाज से कविता कृष्णमूर्ति ने सजाया था। हालांकि, इस गाने को गाने के लिए कविता मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं जिसका जिक्र खुद कविता भी कई बार कर चुकी हैं।

गाने को किया था ट्राई 

गाने को लेकर कहा जाता है कि हवा हवाई को कविता कृष्णमूर्ति से रो म्यूजिक के तौर पर गवाया गया था। लेकिन कविता की आवाज मेकर्स को इतनी पसंद आई की गाने को वैसा का वैसा ही फिल्में डाल दिया गया। कविता ने यह भी खुलासा किया था कि इस गाने को शायद उनसे पहले आशा जी गाने वाली थीं।

गाने में हुई थी ये गलती 

फिल्म स्टार इंडिया के गाने हवा हवाई में कविता कृष्णमूर्ति ने जानू शब्द को जीनू बोल दिया था। लक्ष्मीकांत जी ने कविता को यह कहा था कि यह गाना एक बार और गाना पड़ेगा क्योंकि इसमें एक गलती हो गई है। हालांकि, इस गाने के बाद यह खुशखबरी खुद लक्ष्मीकांत जी ने कविता कृष्णमूर्ति को दी थी कि यह गाना फाइनल किया जा रहा है।

इन लोगों ने गाने को बनाया मधुर

इस गाने को शेखर कपूर ने डायरेक्ट किया था। वहीं, इस गाने के बोल को जावेद अख्तर ने लिखा था। प्यारेलाल और लक्ष्मीकांत के म्यूजिक ने इस गाने में चार चांद लगाने का काम किया। इस तरह से यह सुपरहिट गाना आज भी लोगों को बहुत पसंद आता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

इस प्रकार श्रेया घोषाल को मिला था पहला बड़ा ब्रेक, संजय लीला भंसाली ने बदल दी किस्मत

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गायिका श्रेया घोषाल ने अब तक एक से बढ़कर एक गाने गा कर फैंस को अपना दीवाना बना ली हैं।...
spot_img

Latest Stories