back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Met Gala 2025 में Kiara Advani ने अपने बेबी बंप के साथ खींचा सबका ध्यान, एक्ट्रेस ऐश्वर्या से हुई तुलना

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने इस साल के मेट गाला 2025 में अपने बेबी बंप के साथ शानदार डेब्यू किया है, जिसे देख पति सिद्धार्थ ने खूब प्यार बरसाया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । हर साल आयोजित होनेवाले प्रतिष्ठित फैशन इवेंट मेट गाला 2025 के शानदार आगाज में बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने अपने बेबी बंप के साथ धमाकेदार एंट्री कर सबको चौंका दिया, हॉलीवुड की सबसे बड़ी फैशन नाइट में पहली बार सार्वजनिक रूप से बेबी बंप के साथ एक्ट्रेस मीडिया के सामने आई। जिसमें उनके लुक को लेकर इस अभिनेत्री से तुलना की गई आइए जानते है पूरी खबर डिटेल में। 

इनके लुक की तुलना मशहूर मिस वर्ल्ड से हुई


द कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट बेनेफिट फेमस फैशन इवेंट है जो मेट गाला के नाम से मशहूर है। यह दुनिया का सबसे बड़ा इवेंट माना जाता है जहां पर हर साल दुनियाभर के मशहूर सितारे अपने फैशन का जलवा बिखेरने भाग लेते है। जिसमें इस बार बॉलीवुड से भी अन्य सितारों के साथ डिजाइनर गौरव गुप्ता की डिजाइन किए गए गाउन में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने मेट गाला में पहली बार सार्वजनिक रूप से अपना बेबी बंप के साथ एंट्री की। जिसमें वे काफी खूबसूरत लग रही थी। बता दे कि, इस मेट गाला 2025 का आयोजन न्यूयॉर्क के फेमस मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में रखा गया। जिसमें कियारा ने अपने फैशन की सबसे बड़ी रात के एंट्री के लिए टेलर्ड फॉर यू का ड्रेस कोड चुना। उनके इस लुक की जहां चारो तरफ तारीफें हुई तो वहीं इनके लुक की तुलना बॉलीवुड की मशहूर मिस वर्ल्ड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में अपनाएं गए लुक से हुई ।  

https://publish.twitter.com/?url=https://twitter.com/omgwashhh/status/1919530019262500872

प्रेग्नेंसी निखार भी साफ झलक रहा था


एक शानदार सोने की ब्रेस्टप्लेट के साथ काले रंग का स्ट्रैपलेस गाउन पहने कियारा ने अपने बेबी बंप को हाइलाइट करते हुए घुंघरू और क्रिस्टल से सजी ब्रेस्टप्लेट पहना था। जिसमें दो सुनहरे दिल वाला गोल्डन हार्ट शेप भी बना था। जो उनके लुक को और भी अट्रैक्टिव बना रहा था। उन्होनें अपने मॉम लुक को ज्यादा एक्सेसरी के साथ ना कैरी कर सिर्फ इयररिंग्स और रिंग्स से और न्यूड मेकअप पर लुक पूरा किया जिसमें उनका प्रेग्नेंसी निखार भी साफ झलक रहा था।

कियारा ने भी शेयर कीं तस्वीरें


अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने अपने इस अपनी मेट गाला की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। जिसके कैप्शन में लिखा, इस महीने में मम्मा का पहला सोमवार जिसमें उन्होनें चहकते हुए एक से बढ़कर एक पोज दिया। जो पूरे सोशल मीडिया छाया हुआ है। वहीं उनके लुक को देखं कई फैंस ने ऐश्वर्या के रेड कार्पेट आउटफिट से की, जिसमें फाल्गुनी शेन पीकॉक द्वारा तैयार किया गया एक मेड ब्लैक और गोल्ड गाउन पहना ऐश्वर्या ने पहना था। जिसमें पफ्ड स्लीव्स, गोल्डन पैटर्न फ्लोरल एम्बेलिशमेंट से सजी फ्लोर-स्वीपिंग केप थी। 

Advertisementspot_img

Also Read:

आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म Do Deewane Seher Mein, सामने आया सोशल मीडिया का रिव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रोमांस और रियल इमोशंस के साथ रिलीज हुई दो दीवाने सहर में आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर इस मॉर्डन...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵