back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महज 40 करोड़ में बनी ‘महावतार नरसिम्हा’ ने कमाए 300 करोड़! ‘सूर्यवंशी’ और ‘द केरल स्टोरी’ को भी पछाड़ा

महावतार नरसिम्हा भारतीय ऐनिमेशन सिनेमा के इतिहास में नया कीर्तिमान बनाने जा रही है। रिलीज ने सिर्फ 26 दिनों में करीब 280 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारतीय सिनेमा में कुछ कहानियां ऐसी होती हैं, जो न केवल दिल को छू जाती हैं, बल्कि इतिहास भी रच जाती हैं। ऐसी ही एक कहानी है ‘महावतार नरसिम्हा’ की। जी हां, महज ₹40 करोड़ के बजट में बनी इस एनिमेटेड फिल्म ने वो कर दिखाया, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। 5 हफ्तों में ही फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर ₹300 करोड़ से अधिक की कमाई कर डाली है।

जहां बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टिकने के लिए संघर्ष कर रही हैं, वहीं एक एनीमेशन फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों के दिलों में जगह बनाई, बल्कि कमाई के मामले में भी सबको पीछे छोड़ दिया।

 ‘महावतार नरसिम्हा’ बना एनिमेशन का बाहुबली

‘महावतार नरसिम्हा’ अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय एनिमेटेड फिल्म बन गई है। रजनीकांत की ‘कोचादैयां’ जहां ₹30 करोड़ तक ही पहुंच सकी, वहीं नरसिम्हा ने ₹310 करोड़ के आंकड़े को छू लिया है।

भारत में इस फिल्म ने अब तक ₹238.25 करोड़ की शुद्ध और ₹282.50 करोड़ की सकल कमाई कर ली है। विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है – खासकर उन देशों में जहां प्रवासी भारतीयों की बड़ी तादाद है।

वॉर 2 और कुली जैसी बड़ी फिल्मों के बीच भी कायम रहा दबदबा

फिल्म ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ जैसी बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्मों की मौजूदगी के बावजूद, ‘महावतार नरसिम्हा’ को दर्शकों ने सिर आंखों पर बैठा लिया। पांचवें हफ्ते में भी फिल्म ने ₹18.50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

 सूर्यवंशी, द केरल स्टोरी भी रह गईं पीछे

‘महावतार नरसिम्हा’ ने अब सूर्यवंशी (₹300 करोड़) और द केरल स्टोरी (₹304 करोड़) जैसी चर्चित फिल्मों को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। जो दर्शाते हैं कि जब विषय दमदार हो और प्रस्तुति दिल से की जाए, तो नतीजे भी ऐतिहासिक होते हैं।

 क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार और भक्त प्रह्लाद की कथा पर आधारित है। यह महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की पहली फिल्म है, जिसे सात भागों में बनाया जाना है। होम्बले फिल्म्स द्वारा निर्मित और अश्विन कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को सिनेमाघरों की ओर खींचा है।

फिल्म की ऐतिहासिक सफलता के बाद इसके सीक्वल की भी तैयारी जोरों पर है। निर्माता इसे एक महाकाव्य फ्रेंचाइज़ी में बदलने की योजना में जुटे हैं। जब तकनीक, श्रद्धा और भारतीय संस्कृति का संगम होता है, तो नतीजे ‘महावतार नरसिम्हा’ जैसे होते हैं। इस फिल्म ने साबित कर दिया है कि सिर्फ बड़े सितारे नहीं, बल्कि बड़ी कहानियां और सच्ची निष्ठा भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर सकती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...

Bangaon Dakshin सीट पर कड़ा मुकाबला, जानिए पिछले नतीजे और 2026 के चुनावी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से...

गर्मियों में पुदीने का सेवन करना सेहत के लिए है अच्छा, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी...

असम में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- शाही परिवार की हार की लगेगी सेंचुरी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम में विधानसभा चुनाव नजदीक आते...

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी के बेटे Amit Jogi को आजीवन कारावास की सजा, जग्गी हत्याकांड के हैं दोषी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड...

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵