back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Border 2 Teaser Out: सनी देओल की बुलंद आवाज और दमदार दृश्य से छा गया देशभक्ति का जज़्बा

बॉर्डर 2 का दमदार टीजर रिलीज, सनी देओल और स्टार कास्ट के साथ देशभक्ति का जोश बढ़ाया; फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित देशभक्ति फिल्मों में शुमार बॉर्डर का सीक्वल बॉर्डर 2 अब दर्शकों के सामने अपनी पहली झलक के साथ आ चुका है। 29 साल बाद इस ऐतिहासिक फिल्म की वापसी ने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह भर दिया है। मंगलवार दोपहर 1:30 बजे टी-सीरीज ने बॉर्डर 2 का दमदार टीजर रिलीज किया, जिसने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।

सनी देओल की जोरदार एंट्री ने बढ़ाई उत्सुकता


2 मिनट 4 सेकेंड के इस टीजर की शुरुआत ही सनी देओल की प्रखर आवाज़ से होती है, जो हर दर्शक के रगों में देशभक्ति की आग जला देती है। “आसमान से समंदर तक और मैदान-ए-जंग तक…” जैसे दमदार संवादों के साथ सनी देओल दुश्मन को चुनौती देते नजर आते हैं। टीजर में युद्ध की भव्य पृष्ठभूमि और 1971 के भारत-पाकिस्तान संघर्ष की झलक साफ तौर पर दिखाई देती है, जिससे फिल्म के रोमांच और उत्साह में चार चांद लग जाते हैं।



चार सितारे, तीनों सेनाएं और एक जज्बा


बॉर्डर 2 को मल्टीस्टारर अंदाज में पेश किया गया है। सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भारतीय थलसेना, नौसेना और वायुसेना के जांबाज अफसरों के रूप में नजर आते हैं। हर किरदार में जोश, बहादुरी और देश के लिए मर-मिटने का जुनून साफ झलकता है।

फिल्म की महिला कलाकार मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और आन्या सिंह भी टीजर में अपनी मौजूदगी दर्ज कराती हैं, जो कहानी को भावनात्मक गहराई देती हैं।


भव्यता और देशभक्ति का संगम


टीजर में युद्ध के दृश्य, आधुनिक तकनीक, रणनीति और सैनिकों की कुर्बानी को बड़े पैमाने पर दिखाया गया है। आसमान से होने वाले हवाई हमले, समुद्र में नौसेना की ताकत और जमीन पर थलसेना का शौर्य—हर फ्रेम फिल्म की भव्यता को दर्शाता है। कुल मिलाकर, टीजर देखकर साफ है कि बॉर्डर 2 सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि देशभक्ति का जश्न है।


कब रिलीज होगी बॉर्डर 2


फिल्म के टीजर के साथ मेकर्स ने रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। बॉर्डर 2 23 जनवरी 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘जाट’ की सफलता के बाद यह सनी देओल की अगली बड़ी फिल्म मानी जा रही है। टीजर ने दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ा दी हैं और अब हर किसी को बेसब्री से बॉर्डर 2 के सिनेमाघरों में आने का इंतजार है।

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵