नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। ईशा तलवार का जन्म 22 दिसंबर 1987 को मुंबई में हुआ था। एक्ट्रेस ने साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपनी कामयाबी के झंडे गाड़े हैं। आज के समय में एक्ट्रेस को मिर्जापुर की माधुरी से काफी पापुलैरिटी मिली है। इस सीरीज में उन्होंने मुन्ना भैया की पत्नी का किरदार निभाया है। ईशा तलवार ने 13 साल की उम्र से ही अपने एक्टिंग शुरू कर दी थी।
ईशा की फैमिली के बारे में
ईशा तलवार की फैमिली के कई मेंबर भी इंडस्ट्री में काम करते हैं। ईशा तलवार के पिता विनोद तलवार फिल्मकार बोनी कपूर के साथ एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। वहीं, ईशा के भाई भी फिल्मों में सहायक निदेशक के रूप में काम करते हैं। ईशा तलवार भी एक्टिंग के साथ-साथ डांसिंग और बेहतरीन कोरियोग्राफर भी हैं।
कम उम्र में ही शुरू कर दिया था काम
ईशा तलवार ने अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘हमारा दिल आपके पास है’ बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करना शुरू कर दिया था। इस फिल्म के दौरान ईशा की उम्र 13 साल की थीं। साल 2012 से ही वह करियर में लगातार आगे बढ़ती गईं।
फिल्मों और सीरीज में कर चुकी हैं काम
ईशा तलवार केवल बॉलीवुड ही नहीं बल्कि तमिल, तेलुगु, और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। एक्ट्रेस ने सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में भी बेहतरीन ऐक्टिंग की थी। इसके अलावा वह ‘कालकांडी’, ‘आर्टिकल 15’ और ‘गिन्नी वेड्स सनी’ का भी हिस्सा रही हैं। इशा तलवार वेब सीरीज सास बहू और फ़्लेमिंगो, मिर्जापुर और इंडियन पुलिस फ़ोर्स में भी नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस अपनी एक फिल्म के लिए लाखों करोड़ों रुपए चार्ज करती हैं।
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं ईशा
ईशा तलवार लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के 14 लाख फॉलोअर्स हैं। ईशा तलवार का स्टाइलिश अंदाज फैंस को भी बहुत पसंद आता है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं।




