back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जो मेरे साथ हुआ वो मोनालीसा के साथ न हो… महिला ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप

मोनालिसा को फिल्म ऑफर करने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उन पर लड़कियों के साथ बदसलूकी और धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा को अपनी फिल्म में काम देने वाले सनोज मिश्रा पर अब कुछ और लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन पर लड़कियों से गलत व्यवहार के और शराब के नशे में डूबे रहने के आरोप लगे हैं। पहले वसीम रिज़वी ने सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे।

रवि चौधरी नाम के शख्स ने सनोज मिश्रा पर शाम होते ही शराब में डूब जाने और उल्टी सीधी हरकत करने के आरोप लगाए हैं। फिल्म प्रोड्यूसर माही ने भी रवि चौधरी के आरोप को सही बताया है। माही ने आरोप लगाया है कि वो सनोज मिश्रा की वजह से बरबाद हो गए।

सनोज मिश्रा की सफाई

सनोज मिश्रा ने अपनी सफाई में कहा है कि मोनालीसा के परिवार ने उन्हें अकेले नहीं भेजा है। उनका परिवार भी साथ में आया है। सनोज मिश्रा ने कहा कि अगर उन्होंने कुछ गलत किया है तो वो सजा के लिए तैयार हैं, लेकिन आरोप लगाने वालों को अपना आरोप साबित करना होगा।

‘जो मेरे साथ हुआ, वो मोनालिसा के साथ न हो’

असिस्टेंट चीफ डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुकीं पूजा शर्मा ने सनोज मिश्रा पर अपनी जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया है। पूजा ने कहा, ‘मैं झांसी की रहने वाली हूं। सनोज मुझे एक्टर बनाने मुंबई ले गए थे। कहा था कि मैं तुम्हारी जिंदगी बना दूंगा। लेकिन पांच साल तक घुमाने के बाद, मेरी लाइफ कैरियर पूरी तरह बर्बाद कर दी। सनोज एक नंबर के पियक्कड़ है। उसने मुझसे से झूठ बोला था कि मैं कुंवारा हूं। और जब शादी के लिए मैंने कहा तो उसने खुद को शादीशुदा बताया। मेरे साथ ये सब होने के बाद अब मुझे मोनालिसा के लिए डर है कि कहीं वो अगली शिकार न हो जाए, क्योंकि मेरे साथ-साथ सनोज ने इससे पहले कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद की है।’  

Advertisementspot_img

Also Read:

बॉयफ्रेंड फरमान खान से मोनालिसा ने कर ली शादी, डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसको बताया लव जिहाद

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। साल 2025 में महाकुंभ में जहां एक तरफ लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। तो वहीं प्रयागराज की धरती से...
spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...