back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘पुष्‍पाराज’ की परफॉर्मेंस से इंप्रेस हुए मुकेश खन्‍ना,बोले-शाक्‍त‍िमान बनने के लिए अल्‍लू अर्जुन है परफेक्‍ट

शक्तिमान के किरदार के लिए फेमस एक्टर मुकेश खन्ना फ‍िल्‍म 'पुष्पा 2' में एक्‍टर अल्लू अर्जुन की परफॉर्मेंस देखकर काफी इंप्रेस हुए हैं। उन्‍होंने एक्‍टर की परफॉर्मेंस पर 10 में से 8-9 रेटिंग दी है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। शक्तिमान के किरदार के लिए फेमस एक्टर मुकेश खन्ना फ‍िल्‍म पुष्पा 2 में एक्‍टर अल्लू अर्जुन की परफॉर्मेंस देखकर काफी इंप्रेस हुए हैं। उन्‍होंने एक्‍टर की परफॉर्मेंस पर 10 में से 8-9 रेटिंग दी है। उन्‍होंने अल्‍लू अर्जुन को शक्तिमान रिबूट के लीड रोल के लिए परफेक्ट बताया है। वहीं दूसरी ओर सुपरहीरो कैरेक्टर के राइट्स खरीदने के लिए यशराज फिल्म्स की टीम ने भी उनसे कॉन्टैक्ट किया था, लेकिन मुकेश ने साफ इनकार कर दिया था। वे नहीं चाहते थे अभिनेता रणवीर सिंह शक्तिमान का किरदार निभाएं।  

आदित्य चोपड़ा ग्रुप ने किया था कॉन्टेक्ट



मुकेश खन्‍ना कहा कि रणवीर सिंह की प्रतिभा के बावजूद उन्हें इस भूमिका के लिए नहीं चुना जा सकता है। एक्टर ने बताया कि 10 साल पहले आदित्य चोपड़ा ग्रुप ने मुझसे कॉन्टेक्ट किया था। उन्‍होंने मुझसे शक्तिमान के राइट्स मांगे थे। संयोग की बात है कि उसी समय अभिनेता रणवीर सिंह की शक्तिमान के रुप में एक फैन द्वारा बनाई गई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। तब मैंने कहा था कि मैं राइट्स नहीं दूंगा। मैं आदित्‍य को डिस्को ड्रामा बनाने के लिए अधिकार नहीं देना चाहता था इसीलिए मैंने मना कर दिया था। 

रणवीर सिंह से इसलिए नहीं हैं संतुष्ट 



मुकेश खन्ना ने साफ किया था वे रणवीर सिंह के इस कैरेक्टर को निभाने के लिए कन्वींस नहीं है। उन्होंने कहा था कि एक एक्टर हर तरह की भूमिका निभा सकता है लेकिन शक्तिमान कोई भी भूमिका नहीं। शक्तिमान बनने के लिए सिर्फ एक्टर होना ही काफी नहीं बल्कि सही चेहरा भी होना चाहिए। मैं उनकी (रणवीर के) प्रतिभा पर नहीं बल्कि चेहरे पर अटका हुआ हूं। मैं उनकी शक्ल से संतुष्ट नहीं हूं।

अल्‍लू अर्जुन को लेकर क्‍या बोले मुकेश 



अभिनेता मुकेश खन्ना ने शक्तिमान के रोल के लिए अल्लू अर्जुन को लेकर कहा कि मैंने अल्लू अर्जुन की फिल्में देखी हैं। उनमें शक्तिमान बनने की क्षमता है। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि वह ऐसा कर रहे हैं या कुछ और। मैं तो बस एक सुझाव दे रहा हूं कि यह किरदार उनपर अच्छा लगेगा। उनके पास इसे निभाने की अच्‍छी पर्सनालिटी भी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

”अल्लू अर्जुन ने नहीं की मदद” ‘पुष्पा 2 के दौरान मची भगदड़ पीड़ित के पिता का दावा, टीम ने दी सफाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' की रिलीज के एक साल बाद, हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई दुखद...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...