नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉक्स ऑफिस पर शरवरी वाघ की फिल्म ‘मुंज्या’ ने ताबड़तोड़ कमाई करना शुरू कर दिया है। फिल्म के पोस्टर से लेकर ट्रेलर तक ने लोगों के बीच अच्छा रिस्पांस पाया है। इस फिल्म की कहानी ने लोगों को इंप्रेस कर दिया है जो कलेक्शन से जाहिर है। इस फिल्म के डायरेक्टर आदित्य सरपोतदर हैं और मोना सिंह लीड रोल में है। इतना ही नहीं उनका काम भी लोगों को बेहद पसंद आया है मेरी वजह है की फिल्म तरक्की कर रही है।
फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन
ओपनिंग डे पर फिल्म के कलेक्शन की बात करें, तो मनोज बाजपेई की ‘भैया जी’ और राजकुमार राव की ‘श्रीकांत’ को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ‘मुंज्या’ ने उम्मीद से ज्यादा की कमाई की है। पहले दिन का कलेक्शन 3.75 करोड़ रहा है। ओपनिंग डे के मुताबिक देखा जाए तो फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन बेहतर माना जा रहा है।
कार्तिक आर्यन की फिल्म से होगी टक्कर
बता दें कि, यह फिल्म दर्शकों को भी काफी पसंद आ रही है। आने वाले शुक्रवार को ‘मुंज्या’ को अपनी रफ्तार बनाए रखनी होगी क्योंकि कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ सिनेमा घर में दस्तक देगी। ऐसे में वीकेंड पर ‘मुंज्या’ को कार्तिक आर्यन की फिल्म का सामना करना होगा।
मुंज्या फिल्म की स्टारकास्ट
इस फिल्म में लो बजट स्टार कास्ट है उसके बावजूद भी यह फिल्म लोगों पर अच्छी छाप छोड़ रही है। स्टार कास्ट की बात करें, तो शरवरी वाघ, मोना सिंह, अभय वर्मा और सत्यराज जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा वरुण धवन के फैंस को उनके कैमियो की झलक भी देखने को मिलेगी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार–




