back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया पति निक-बेटी मालती संग खास वीडियो, कहा- मैं सिर्फ…

गुरुवार को, प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपने पति निक जोनास और बेटी मालती सहित अपने परिवार के साथ अपने जन्मदिन की छुट्टियों की फोटो शेयर की है ।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस प्रियंका जिसने अपने एक्टिंग का जलवा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में भी दिखाया है, जहां अब प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने परिवार के साथ अपने जन्मदिन की छुट्टी की एक झलक साझा की है। 43 साल की प्रियंका चोपड़ा जोनास ने एक आभार नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने अपने प्रशंसकों को पति निक जोनास, बेटी मालती मैरी और प्रियजनों के साथ समुद्र तट पर अपने जन्मदिन की छुट्टियों की एक झलक दिखाई है। 

प्रियंका ने अपने प्रियजनों के साथ समुद्र तट पर बिताई छुट्टियों का एक वीडियो मोंटाज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ बिताए पल को उन्होनें शेयर कर दिखाया है इसमें वे मालती को गले लगाते हुए, समुद्र की लहरों में मस्ती करते हुए चटक पीले रंग की बिकिनी में निक के साथ सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रही है। 

वीडियो के साथ प्रियंका ने लिखा, जैसे-जैसे मैं सूर्य के चारों ओर एक और वर्ष में प्रवेश करने की तैयारी कर रही हूँ। अपने जन्मदिन की पहली शाम को मैं बस आभार प्रकट कर रही हूं। मैं ब्रह्मांड द्वारा अपने आपको संरक्षित महसूस करती हूं। मुझे जो कुछ भी मिला है मैं आज उसके लिए दिल से ब्रम्हांड के लिए आभारी हूं। मेरा परिवार और दुनिया भर में मेरे सभी अतुल्य शुभचिंतक ही मेरा सबसे बड़ा तोहफ़ा हैं। शुक्रिया इसलिए, मैं 43वें जन्मदिन पर प्रवेश कर रही हूँ, बेबी। 

वीडियो मोंटाज में प्रियंका ने बीच वेकेशन के सुकून भरे पलों को कैद किया जिसमें सूर्यास्त के नज़ारों से लेकर बिस्तर पर आराम फरमाने, दोपहर में पढ़ाई करते हुए सुकून से भरी बातें और जेट स्की की सवारी तक पल शामिल हैं। इसमें निक को समुद्र से बाहर निकलते हुए भी देखा जा सकता है जिसमें प्रियंका दौड़कर निक की बाहों में जाती हैं और उन्हें उन्हें चूम लेती हैं। इस वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया और कमेंट सेक्शन में बधाइयों की बाढ़ आ गई। उनके फैंस उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैंइसमें एक यूजर ने लिखा, आप बहुत ब्लेस्ड हैं और ये सब डिजर्व करती हैं। जन्मदिन मुबारक प्रियंका.’ एक अन्य ने लिखा, ‘आप जैसी कोई नहीं. हम हमेशा आपसे प्यार करते रहेंगे. 

वर्क फ्रंट पर क्या है अगला प्रोजेक्ट?

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा हेड्स ऑफ स्टेट नाम की एक्शन-कॉमेडी फिल्म में नजर आई थीं, जिसमें इद्रिस एल्बा और जॉन सीना जैसे हॉलीवुड सितारे भी थे। अब प्रियंका की अगली फिल्म एसएस राजामौली के निर्देशन में SSMB29 होगी जिसमें वो महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आएंगी। फिल्म की अंतरराष्ट्रीय शूटिंग जल्द ही तंजानिया में शुरू होने की उम्मीद हैइसके साथ ही प्रियंका ‘द ब्लफ’ नाम की एक फिल्म में भी नजर आएंगी, जिसमें वह 19वीं सदी की एक कैरेबियन समुद्री डाकू का किरदार निभा रही हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Oscars 2026: सफेद गाउन में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोनस के साथ अकादमी अवॉर्ड में लगाई चार चांद

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत का सबसे बड़ा अवॉर्ड कहा जाने वाला ऑस्कर, लॉय एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया गया। इस...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...