back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राखी सावंत को आया बायफ्रेंड की पूर्व प्रेमिका का फोन, साझा किए शादी के प्लैन

मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। राखी सावंत, जिन्होंने हाल ही में आदिल खान दुरार्नी को डेट करने की पुष्टि की थी और अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था कि उन्होंने उन्हें एक बीएमडब्ल्यू गिफ्ट की थी, ने अब दावा किया है कि उन्हें आदिल की पूर्व प्रेमिका रोशिना डेलवारी का फोन आया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोशिना ने राखी को फोन किया और बताया कि वह मैसूर की रहने वाली हैं। उसने यह भी दावा किया कि वह और आदिल चार साल से रिलेशनशिप में हैं। रोशिना ने आदिल से कितनी बार मिली हैं इस बारे में बताया और उसने राखी को फोन करके उसे आदिल से दूर रहने के लिए कहा। हालांकि, आदिल ने रोशिना द्वारा किए गए ऐसे सभी दावों का खंडन किया है और वास्तव में उन्होंने टिप्पणी करने से भी इनकार कर दिया है। राखी ने एक इंटरव्यू में मीडिया से कहा- उसने मुझे फोन किया, लेकिन आदिल केवल मेरा है। वह उसकी पूर्व प्रेमिका है। और आदिल और मैं शादी करने जा रहे हैं। –आईएएनएस पीजेएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

फिल्म Ramayana के टीजर में Ranbir Kapoor का लुक छाया, सेलेब्स ने किया रिएक्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2026 की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'रामायण'...

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵