back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

न डांस सीखा और न बॉडी बनाई, फिर भी सबसे लंबे समय तक रहे रोमांटिक हीरो, आज के लड़के फेल हैं इनके आगे

ऋषि कपूर ने डेब्यू फिल्म बॉबी से ही यह साबित कर दिया था कि एक्टिंग उनके रग-रग में हैं। अपने करियर में उन्होंने ज्यादातार रोमांटिक रोल ही निभाए थे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने करियर में कई शानदार व हिट फ‍िल्‍में दी थीं। उन्‍होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। तब उन्होंने अपने पिता की फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उनका एक इंटरव्यू इन दिनों चर्चा में है जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें मलाल है कि उन्हें अपने करियर के प्राइम समय में एक ही तरह के किरदार मिले।

ऋषि कपूर ने डेब्यू फिल्म बॉबी से ही यह साबित कर दिया था कि एक्टिंग उनके रग-रग में हैं। अपने करियर में उन्होंने ज्यादातार रोमांटिक रोल ही निभाए थे। वहीं एक्टिंग की दुनिया में ऋषि कपूर का एंट्री करना उनके पिता के लिए वरदान साबित हुआ था। लेकिन उन्होंने हमेशा अफसोस होता था कि वह सिर्फ एक ही तरह के रोल कर पाए। ऋषि कपूर ने अपने कई इंटरव्यू में का था कि उन्हें न तो डांस आता है और न ही उन्होंने कभी बॉडी बनाई थी। वे तो बस अपना काम करते गए और लोगों को उनका काम पसंद आता गया।

एक्‍शन फ‍िल्‍मों के दौर में हुई थी इस रोमांटिक हीरो की एंट्री 

ऋषि कपूर को रोमांटिक हीरो का टैग तब मिला था जब उन्‍होंने एक्शन फिल्मों के दौर में एक से बढ़कर एक रोमांटिक फ‍िल्‍में की थीं। रोमांटिक हीरो के तौर पर उनका अलग अंदाज फैंस को खूब पसंद आया था। उन्‍होंने साल 1989 में श्रीदेवी के साथ फिल्म चांदनी में काम किया था। इस फिल्म ने सफलता के झंडे गाड़ दिए थे। इस फिल्म में श्रीदेवी के साथ उनकी जोड़ी खूब हिट हुई थी। रोमांस का बादशाह बनकर उन्होंने फिल्म में रोहित का किरदार निभाया था।

पिता का कर्ज उतारने बने थे हीरो 

ऋषि कपूर की फिल्मी दुनिया में एंट्री किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। पिता राज कपूर की फ‍िल्‍म मेरा नाम जोकर जब बुरी तरह फ्लॉप हुई थी, तो वे भारी कर्ज में डूब गए थेे। इससे उबरने के लिए ही राज कपूर ने फिल्म बॉबी बनाई थी जो कि ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म को बनाते समय राज कपूर का बजट भी काफी कम था, ऐसे में उन्होंने बेटे को ही फिल्म में हीरो के रोल में लिया था। ऋषि कपूर ने अपने करियर की शुरुआत में ज्यादातर रोमांटिक किरदार ही निभाए थे। उन्होंने तकरीबन हर एक्ट्रेस के साथ काम किया था। उन्‍होंने अकेले अपनी पत्नी नीतू कपूर के साथ ही 12 फिल्मों में काम किया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म Do Deewane Seher Mein, सामने आया सोशल मीडिया का रिव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रोमांस और रियल इमोशंस के साथ रिलीज हुई दो दीवाने सहर में आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर इस मॉर्डन...
spot_img

Latest Stories

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...